पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में बच्चों को कैलाेरी व प्रोटीन बढ़ाने के लिए मिलेगा दूध

स्कूलों में बच्चों को कैलाेरी व प्रोटीन बढ़ाने के लिए मिलेगा दूध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीर खान. बारां. प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए बच्चों को प्रोटीन व कैलोरी बढ़ाने के लिए दूध भी दिया जाएगा।

इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से अन्नपूर्णा मिल्क योजना के माध्यम से कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को दूध दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश के साथ बारां जिले में भी 2 जुलाई से इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। ज्ञात रहे कि सरकार की ओर से स्कूलों में दिए जा रहे पोषाहार व अन्य भोजन के बाद भी बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट को देखते हुए अब शिक्षा विभाग ने बच्चों में कैलोरी व प्रोटीन की मात्रा ना रहे, इसके लिए स्कूलों में 2 जुलाई से अन्नपूर्णा मिल्क योजना के तहत दूध देने की योजना की शुरुआत की है। इसके लिए शिक्षामंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इसके लिए तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

स्वस्थ बच्चे-स्वस्थ पढ़ाई

जिले में पहली से 8वीं तक के 1.19 लाख विद्यार्थियाें को लाभ, दो जुलाई से प्रदेशभर में शुरू होगी अन्नापूर्णा मिल्क योजना

150 से 200 एमएल तक दूध मिलेगा: जिले में दो जुलाई से शुरू होने वाली अन्नपूर्णा मिल्क योजना के तहत आठवीं तक एक लाख 19 हजार 10 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें जिले में 1 से 5वीं तक के 80 हजार 642 व कक्षा 6 से 8वीं तक के 38 हजार 668 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत जिले में 1 से 5वीं तक के बच्चों को 150 मिलीलीटर व 6 से 8वीं तक के बच्चों को रोजाना स्कूल आने पर 200 मिलीलीटर दूध दिया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन समिति करेगी भामाशाह तैयार: स्कूलों में बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के लिए सभी स्कूलों की विकास प्रबंधन समिति की ओर से क्षेत्रीय भामाशाहों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के स्कूल की प्रबंधन समिति की ओर से उस गांव, कस्बे व शहर के भामाशाह का चयन कर उनसे दूध को लेकर खर्च होने वाली राशि के लिए सहयोग लिया जाएगा। ऐसे में सरकार व भामाशाह के सहयोग से राशि खर्च कर स्कूली बच्चों को दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।

जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को अन्नपूर्णा मिल्क योजना के तहत दूध उपलब्ध कराने के लिए योजना का शुभांरभ 2 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। योजना के माध्यम से जिले के 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के माध्यम से बच्चों को स्कूलों में दूध मिलने से बच्चों में कैलोरी व प्रोटीन की मात्रा बढ़ेगी । -गंगाप्रसाद मीणा, कार्यवाहक, डीईओ, प्रारंभिक बारां

खबरें और भी हैं...