भंवरगढ. नेशनल हाइवे-27 पर गुरुवार को भंवरगढ़ के समीप बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार दो जने घायल हो गए। घायल मानसिंह व रामप्रसाद निवासी ढिकमानी गांव से निजी कार्य से बारां जा रहे थे। तभी बाइक असंतुलित होने से वे गिर गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से कस्बा स्थित अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार कराया। जिनमें से मानसिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। रामप्रसाद को हेलमेट लगा होने से हल्की चोटें आई हैं। बाइक मानसिंह चला रहा था और रामप्रसाद पीछे बैठा था।