बारां| मोठपुर थानाक्षेत्र के बड़ौरा व टेहरी के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की गुरुवार सुबह जयपुर ले जाते समय मौत हो गई। थानाप्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि 11 मई को बड़ौरा व टेहरी के बीच ट्रैक्टर व कार की टक्कर में अटरू निवासी राेहित व अटरू के हाट चौक निवासी अंशुल सिंघल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें से रोहित को बारां व अंशुल को कोटा रैफर किया गया था। बुधवार रात को अंशुल की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे जयपुर ले जा रहे थे, जिसकी रास्ते में ही माैत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।