पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के प्रतिनिधि को धमकाकर मांग रहे थे रुपए, केस दर्ज

पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के प्रतिनिधि को धमकाकर मांग रहे थे रुपए, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. जिले के भंवरगढ़-नाहरगढ़ रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 45 करोड़ की लागत से बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य में ठेकेदार प्रतिनिधि को धमकाकर रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ जान से मारने व मानसिक रूप से परेशान करने का मामला भंवरगढ़ थाने में दर्ज करवाया है।

थानाप्रभारी जगदीश बाबू ने बताया कि भंवरगढ़ कस्बे से नाहरगढ़ तक डामरीकरण सड़क का कार्य आरके बंसल कंपनी की ओर से किया जा रहा है। कंपनी की ओर से सुरेंद्र सुमन को पेटी पर कार्य दिया गया। ऐसे में सुमन की ओर से एसपी को सौंपे परिवाद में बताया गया कि भंवरगढ़ निवासी हरीश शर्मा ने पहले भी मिट्टी के नाम पर सुमन से 1 लाख 40 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद हरीश शर्मा फिर से मिट्टी के खनन के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है। वहीं हरीश का भाई रितेश शर्मा भी अपने आप को सांसद का करीबी बताते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने खेत में डेढ़ सौ ट्रॉली मिट्टी डलाने के लिए दबाव बना रहा है। थानाप्रभारी बाबू ने बताया कि एसपी से मिले परिवाद के आधार पर पुलिस ने हरीश व रितेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...