पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भावांतर योजना को लेकर प्रदर्शन 21 को

भावांतर योजना को लेकर प्रदर्शन 21 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. भारतीय किसान संघ तहसील की बैठक गुरुवार को तहसील अध्यक्ष मूलचंद नागर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 21 मई को भावांतर योजना को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तहसील प्रचार प्रमुख शिवचरण सुमन ने कहा कि खरीफ फसलों के लिए गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्धता को लेकर चिंतन किया गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ लगाकर मानव सेवा करने की बात कही गई। इस दौरान आगामी मानसून में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण का संकल्प लिया। बैठक में जिला सहमंत्री जगदीश बैरवा, तहसील मंत्री पुरुषोत्तम सुमन, युवा प्रमुख शोभाग मीणा, जैविक प्रमुख छीतरलाल सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...