बारां. राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बारां जिला महिला अध्यक्ष पद पर जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा ग्राम पंचायत पलायथा की सरपंच प्रियंका नंदवाना को नियुक्त किए जाने पर वे समर्थकों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंची। जहां कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, उर्मिला जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल से उन्हें बधाई दी। जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि इस अवसर पर महिला सेवादल संगठक संध्या जाडेजा, शिवराज सिंह पलायथा, प्रधान शाहाबाद निधि चंदेल, ब्लाॅक अध्यक्ष शाहाबाद प्रदीप मेहता, अंता ब्लाॅक अध्यक्ष सोहनलाल सुमन, पार्षद रितु जैन, उर्मिला बैरवा, उर्वशी बैरवा आदि उपस्थित रहे।