पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबादी विस्तार के लिए भूमि आवंटित

आबादी विस्तार के लिए भूमि आवंटित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| ग्राम पंचायत कोटडीसूंडा के ग्राम उल्थी, कोटडीसूंडा, मजरावता एवं ग्राम पंचायत तिसाया के ग्राम रीठोद, तिसाया, खेड़लीकैशो, मानपुरा, पीलिया में आबादी विस्तार के लिए निशुल्क भूमि आवंटन करने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम बद्रीलाल राठौर ने बताया कि उल्थी में 3.07 हैक्टेयर, कोटडीसूंडा में 8.11 हैक्टेयर, मजरावता में 5.82 हैक्टेयर गैर मुमकिन आबादी किस्म की भूमि आबादी विस्तार के लिए निशुल्क आवंटित की है। इसी तरह रीठोद में 0.76 हैक्टेयर, तिसाया में 5.43 हैक्टेयर, खेड़लीकैशो में 2.79 हैक्टेयर, मानपुरा में 1.47 हैक्टेयर, पीलिया में 1.69 हैक्टेयर गैर मुमकिन आबादी किस्म की भूमि निशुल्क आवंटित की है। यह भूमि संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामसेवक, पदेन सचिव व सरपंच की मांग एवं तहसीलदार तथा संबंधित क्षेत्र के भू-अभिलेख निरीक्षण, पटवारी हलका की अनुशंसा पर आवंटित की गई है

खबरें और भी हैं...