पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क आयुर्वेद त्वचा रोग, रक्त विकार शिविर आज

निशुल्क आयुर्वेद त्वचा रोग, रक्त विकार शिविर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला आयुर्वेद अस्पताल में शुक्रवार को निशुल्क त्वचा रोग व रक्त विकार शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला आयुर्वेद अस्पताल के प्रभारी डॉ. जितेंद्रसिंह हाड़ा ने बताया कि सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में त्वचा विकार, रक्त विकार संबंधी रोगों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाहर से आए विशेषज्ञ डाॅ. जेनेंद्र शर्मा, डॉ. आशा वर्मा व अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्साधिकारी सेवाएं देंगेे। शिविर में दाद, खुजली, एक्जिमा, लाल चकत्ते, कील, मुंहासे, झाइयां, काले निशान, सफेद दाग, सिर के बालों का झड़ना आदि का उपचार व परामर्श दिया जाएगा। साथ ही निशुल्क औषधि वितरित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...