पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रेडिट कार्ड वेरीफिकेशन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगे 28 हजार रुपए

क्रेडिट कार्ड वेरीफिकेशन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगे 28 हजार रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की शिव कॉलोनी निवासी एक जने को फोन पर क्रेडिट कार्ड वेरीफिकेशन का झांसा देकर 27 हजार 998 रुपए खाते से ऑनलाइन निकालने का मामला सामने आया है।

पीड़ित ने मामले की जानकारी देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में तत्परता नहीं बरतने का आरोप लगाया है। शिव कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 15 मई की शाम को उसके मोबाइल पर फोन आया। इसमें युवती ने एसबीआई से होना बताकर क्रेडिट कार्ड वेरीफिकेशन की बात कही। युवती ने कहा कि वेरीफिकेशन से खाते में 4090 प्वाॅइंट जुड़ेंगे।

प्रत्येक प्वाॅइंट पर एक रुपए के हिसाब से कुल 4090 रुपए खाते में जमा होंगे। उसने कार्ड, जन्मतिथि आदि पूछकर कार्ड के गुप्त नंबर पूछे। करीब 10 मिनट की बहस के बाद पीड़ित ने भतीजे को मोबाइल दे दिया। उसने भतीजे से गुप्त जानकारी ले ली। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 27 हजार 998 रुपए निकाल लिए। इसकी एफआईआर पुलिस में दर्ज करा दी है।

शर्मा ने बताया कि जिसके खाते में रुपए जमा हुए हैं, वह कानपुर निवासी है। उस व्यक्ति की पूरी जानकारी पुलिस को सौंप दी है। पुलिस की ओर से मामले में तत्परता नहीं बरती जा रही है। पुलिस शीघ्रता से काम करे, तो ऑनलाइन ठगी करने वाली पूरी गैंग का पर्दाफाश हो सकता है। शर्मा ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

दो जगह हुई ठगी

34 हजार की ऑनलाइन ठगी

किशनगंज. किसान महापंचायत के तहसील अध्यक्ष छीतरसिंह हाड़ा के साथ अज्ञात जनों ने ऑनलाइन ठगी कर दो बार में करीब 34 हजार की राशि एटीएम के माध्यम से निकाल ली। किसान महापंचायत के तहसील अध्यक्ष हाड़ा ने बताया कि शनिवार को मोबाइल पर अज्ञात जनों ने कॉल कर अपने-आपको एसबीअाई का कर्मचारी बताते हुए एटीएम बंद होने की जानकारी देते हुए एटीएम के नंबर मांगे। इसके बाद एटीएम के नंबर देने के बाद उनके पास कुछ देर बाद माेबाइल पर एटीएम से 9999 रुपए निकलने व कुछ देर बाद 23999 रुपए की राशि निकलने का मैसेज आया। हाड़ा ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के चलते एसबीआई की किशनगंज शाखा में खाता होने से वह बैंक में शिकायत नहीं कर पाए। लेकिन जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसके आधार पर किशनगंज पुलिस को ऑनलाइन ठगी को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। सोमवार को एसबीआई की शाखा किशनगंज में जाकर बैंक प्रबंधक से मामले की शिकायत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...