45 पर पहुंचा पारा, दिनभर लू चलने से बेहाल रहे लोग
बारां| जिलेभर में भीषण गर्मी के चलते रविवार काे लोग बेहाल रहे। दोपहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। दिनभर लू चलने से साप्ताहिक अवकाश के बावजूद लोग घरों पर ही रहे। रविवार को सुबह से ही वातावरण में उमस और गर्मी का अहसास बना रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी बनी रही। दिनभर गर्म हवा चलने से घरों से जरूरी काम से निकले लोग बेहाल रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।