बारां| शिवाजी कॉलोनी में रहने वाले कलेक्टर के रीडर के घर हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने माल बरामद कर लिया है। सीआई कालूराम वर्मा ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी निवासी रीडर प्रदीप गुप्ता के यहां हुई चोरी के बाद एसपी डीडी सिंह के निर्देश पर एएसपी विजय स्वर्णकार, डीएसपी रामेश्वर धारिया की अगुवाई में टीम का गठन कर मामले में नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए गोपाल कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश कंडारा व श्रमिक कॉलोनी निवासी छोटा भाया उर्फ कमाल हुसैन को गिरफ्तार करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया था। पुलिस की पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने चांदी के गिलास, चांदी के सिक्के व चांदी के गहनों की कतरन आदि, इसी प्रकार करतार सोनी निवासी शिवाजी कॉलोनी के घर से चोरी गया ढाई तोले सोने का हार, कपिल नामा निवासी मालदेवी मोहल्ला बारां के घर से चोरी गया सोने का हार, सोने का टिकला, सोने के टॉप्स आदि बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य माल बरामद करने के साथ ही चोरी में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।