पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 को अवकाश, 9 वीं और 11वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल को होंगी

18 को अवकाश, 9 वीं और 11वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल को होंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| राज्य सरकार ने 18 अप्रैल को परशुराम जयंती का लेकर अवकाश घोषित कर दिया, लेकिन स्कूलों में परीक्षा कार्यक्रम पहले ही तैयार कर लिया था। जिले में 18 अप्रैल को पहले से ही कक्षा 6, 7, 9 व कक्षा 11वीं की परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित है, लेकिन अब तक शिक्षा विभाग को इस दिन होने वाली इन परीक्षाओं को आगे बढ़ाने व तिथि में बदलाव करने के आदेश नहीं मिलने से चिंतित हंै। शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद नागर ने कहा कि सरकार की 18 अप्रैल को परशुराम जयंती का अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन इसी दिन सरकारी स्कूलों में 7 से 11वीं कक्षाओं की परीक्षा होनी है। जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की जाएगी। वहीं जिला समान परीक्षा प्रभारी मैना जैन ने बताया कि 18 को होने वाली परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान प्रथम पारी में सुबह साढ़े सात बजे से पौने 11 बजे तक, वहीं 11वीं की प्रथम पारी में अर्थशास्त्र, टंकण व चित्रकला का प्रश्न पत्र द्वितीय पारी में सुबह सवा 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक होगा।

खबरें और भी हैं...