पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंता सीसवाली की घटनाओं से भाजपा बेनकाब हुई: भाया

अंता-सीसवाली की घटनाओं से भाजपा बेनकाब हुई: भाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि भारत र| बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सीसवाली एवं अंता की दो घटनाओं से दलित समाज में आक्रोश है।

आमजन भी काफी आहत है। सीसवाली में सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम न केवल रुकवा दिया, बल्कि इस कार्यक्रम से जुड़े लोगों को कानूनी नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। दूसरी ओर अंता में दलित समाज की निर्वाचित पालिकाध्यक्ष कृष्णा मेहरा को अंबेडकर भवन के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करने से वंचित किया गया। इन दोनों घटनाओं से साबित हो गया कि भाजपा दलित विरोधी है। साथ ही उसकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। उन्होंने कहा कि सीसवाली में बैरवा समाज जिस जमीन पर कई वर्षोंं से काबिज था और वहां चारदीवारी सहित शेड आदि का निर्माण वर्षों पहले हो चुका है। उसी जगह शनिवार को बाबा साहेब की जयंती पर समाज ने उनकी मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम रखा था, जिसे भाजपा के स्थानीय नेताओं ने रुकवा दिया। उस स्थान पर अब पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है।

अंता. पालिकाध्यक्ष कृष्णा मेहरा ने बयान जारी किया है कि प्रदेश के सभी नगर पालिका क्षेत्रों में शनिवार को अंबेडकर भवन के शिलान्यास व उद्‌घाटन हुए। प्रदेश की लगभग हर नगर पालिका, निगम, परिषद में वहां के अध्यक्ष, महापौर, सभापति की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित होना था। नगर पालिका अंता में राजनैतिक कारणों से अनुसूचित जाति वर्ग की महिला नगर पालिकाध्यक्ष से इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नहीं करवाई गई। पूरे ही कार्यक्रम में अनेक प्रकार के अतिथि बनाए गए, लेकिन सारा कार्यक्रम बिना अध्यक्षता के ही सम्पन्न किया।

अंता. शिलान्यास पटि्टका में पालिका अध्यक्ष का नाम था पर बुलाया नहीं।

खबरें और भी हैं...