उन्नाव-कठुआ में की घटनाओं के विरोध में बारां में प्रदर्शन
बारां. शहर में शनिवार को रैली निकालते कार्यकर्ता।
बारां| यूपी के उन्नाव व जम्मू के कठुआ में मासूम बच्चियों के साथ ज्यादती की घटनाओं के खिलाफ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इंडिया की ओर से शनिवार को रैली निकालकर प्रताप चौक पर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य शाहिद दुर्रानी ने कहा कि भाजपा के विधायक को भाजपा की योगी सरकार बचाने में जुटी हुई है।
कठुआ में आठ साल की मासूम बच्ची से ज्यादती कर हत्या कर दी गई। एसडीपीआई के जिला उपाध्यक्ष टीकम शाक्य ने बताया कि इन सब घटनाओं के खिलाफ व अपराधियों को सजा दिलाने के लिए एसडीपीआई की ओर से विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें मांगरोल, अंता, अटरू, बपावर व बडौरा के नगर कमेटी के पदाधिकारी समेत शहर के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए। वहीं एसडीपीआई के जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज, जिला महासचिव असलम अंसारी, जिला सचिव अलीम मंसूरी, शकील अहमद, मोहम्मद कदीर, इफ्तिखार अंसारी, आबिद अंसारी, शाहिद, गोलू पंकज, इर्शाद अंसारी, डाॅ. रामचरण पोटर आदि शामिल थे।
अंता. मासूम बालिकाओं के साथ हो रही ज्यादती की घटनाओं के विरोध में छात्र संगठन कैंपस फ्रंट ऑफ़ इंडिया ने कस्बे में प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।