पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती धूमधाम से मनाएगा ब्राह्मण समाज

परशुराम जयंती धूमधाम से मनाएगा ब्राह्मण समाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती पर्व धूमधाम से मनाए जाने को लेकर ब्राह्मण समाज प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से परशुराम जयंती समारोह पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा में प्रत्येक ब्राह्मण परिवार को शामिल करने को लेकर कार्यकारिणी गठित की गई। संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपसंयोजक प्रशांत भारद्वाज व सुरेंद्र गालव को मनोनीत किया गया।

बैठक में उपस्थित नगर परिषद के उपसभापति गौरव शर्मा, नरेंद्र शर्मा, भगवान शर्मा, अवध पारीक, सुरेश तिवारी, नीरज नयन शर्मा, दुष्यंत शर्मा ने 17 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। युवा सदस्यों तरुण भारद्वाज, कपिल शर्मा, जयेश गालव, कपिल शर्मा, मुकेश शर्मा, श्याम गौत्तम, तेजस शर्मा, अजय शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि शोभायात्रा में 51 बाइक सवार, एक दर्जन घुड़सवार व भगवान परशुराम की झांकी शामिल की जाए जिसे भी सहमति दी गई। बैठक को ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य रामप्रसाद शर्मा, कुश कुमार मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, पुरुषोत्तम गौत्तम, पुरुषोत्तम शर्मा, दुर्गाशंकर मुखिया, सुरेश भार्गव, ओम भार्गव, रितेश शर्मा, जगदीश शर्मा, आदित्य भारद्वाज ने भी संबोधित किया। बैठक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा की। नीरज नयन शर्मा ने कहा कि करीब 51 हजार रुपए का नगद सहयोग मिला है। कपिल शर्मा की आेर से 17 अप्रैल को प्रताप चौक को विशेष रूप से सजाया जाएगा। वहीं आशीष शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी बुजुर्गों व युवाओं के लिए केसरिया साफे की व्यवस्था वह करेंगे। वहीं दूसरे आशीष शर्मा ने होर्डिंग्स लगाने की घोषणा की। सभा के अंत में नरेंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बारां. परशुराम जयंती मनाने को लेकर बैठक में मौजूद समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...