पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 11 यूनिट रक्तदान

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए 11 यूनिट रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां । ब्लड बैंक की ओर से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की कमी को देखते हुए चलाई जा रही मुहिम के तहत शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रताप शाखा के युवाओं ने आकर रक्तदान किया। इस दौरान करीब 11 जनों ने आकर रक्तदान किया। आगे भी मुहिम के तहत रक्तदान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. बिहारलाल मीणा ने बताया कि जब से बारां ब्लड बैंक की ओर से मुहिम चलाई जा रही है तब से यहां पर आकर विभिन्न संगठन व जन्म दिवस आकर लोग रक्त देने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इससे ब्लड बैंक में थैलेसीमिया पीड़ित व दुर्घटना के दौरान रक्त की जरूरत के लिए आने वाले लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। शनिवार को रक्त देने वालो में कुलदीप, माणक, प्रदीप, मोहित, श्याम, राकेश, चतुर्भूज, विजेंद्र हेमराज आदि मौजूद थे। इस दौरान ब्लड बैंक के काउंसलर विनोद साहू व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

खबरें और भी हैं...