दयाल व राजेंद्र बने साहित्य परिषद अध्यक्ष
बारां । जिले में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कार्य विस्तार के तहत छबड़ा एवं अटरू के लिए नए इकाई अध्यक्षों की घोषणा की गई। शहर में साहित्य परिषद के साहित्यकार समारोह में राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन चंद्र पाठक ने यह घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा ने बताया कि अटरू एवं छबड़ा में पूर्व में इकाइयां कार्यरत रही हैं, लेकिन काफी वर्षों से दोनों ही जगह साहित्य परिषद के माध्यम से कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुए हैं। दोनों ही स्थानों के युवा एवं कार्यशील साहित्यकारों ने सर्वसम्मति से छबड़ा के लिए दयाल परमार व अटरू के लिए राजेंद्र शर्मा का नाम अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया। जिसकी घोषणा साहित्यकार समारोह में कई गई थी। दोनों अध्यक्ष शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर साहित्यिक गतिविधियों को सक्रिय करेंगे।