पंजाबी समाज ने बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया
पंजाबी समाज की आेर से बैसाखी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पंजाबी समाज के प्रवक्ता राजेंद्र डंग ने बताया कि इस दौरान पंजाबी यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें समीर पिपलानी, लक्ष्य पिपलानी, विभोर गेरा, अमन गेरा, चिराग पिपलानी, प्रिन्स कुमरा, अनमोल अदलक्खा, गुंजन झांब आदि ने भाग लिया।
जीत की राशि को अनाथ आश्रम में दान करने की घोषणा की। पंजाबी समाज के सचिव योगेश कुमरा ने बताया कि शाम को निजी मैरिज गार्डन में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में डांस किया। बाद में इन सभी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर पंजाबी सेवा समिति कोटा के अध्यक्ष दर्शन पिपलानी सीए को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिवपुरी से अाए पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पंजाबी समाज, बूंदी के अध्यक्ष रविंद्र वधवा का सम्मानित किया गया। पंजाबी समाज की आरे से स्मारिका का विमोचन पूर्व जिला प्रमुख भरत बाठला, कोटा पंजाबी समाज के अध्यक्ष दर्शन पिपलानी सीए, पूर्व अध्यक्ष पदम पिपलानी, सचिव योगेश कुमरा, कोषाध्यक्ष हंसराज पिपलानी, वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, पूर्व अध्यक्ष प्रेमनाथ डंग, राजा कालरा, पूर्व अध्यक्ष रमेश गेरा मुन्ना ने किया। महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा ने महिला मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी। पूर्व सचिव मीना अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुदेश पिपलानी, प्रवक्ता मंजू अदलक्खा, सीमा गेरा, डाॅ. वीनू कतियाल, बबीता शर्मा काे सम्मानित किया गया तथा वर्तमान अध्यक्ष वैशाली अदलक्खा ने पूर्व अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा का माल्यार्पण कर, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस आयोजन में महिला मंडल की मेघा कुमरा, गीता डंग, अंजू पिपलानी, मोनिका पिपलानी, दिव्या बत्रा, प्रमिला गेरा आदि ने सहयोग किया। मंच संचालन निधि अदलक्खा एवं संदीप अदलक्खा ने किया। अंत में समाज के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा एवं सचिव योगेश कुमरा नपे धन्यवाद दिया।