पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारां में मुस्लिम समाज के 79 जोड़ों का निकाह आज

बारां में मुस्लिम समाज के 79 जोड़ों का निकाह आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाह मदार कौमी विकास संस्थान की ओर से रविवार को सिलसिलाए मदार ऑल मुस्लिम इज्तिमाई निकाह प्रोग्राम का आयोजन मांगराेल रोड के केजीएन ग्राउंड पर आयोजित होगा। सामूहिक निकाह सम्मेलन में 79 जोड़ों को निकाह पढ़ाई जाएगी।

सामूहिक निकाह सम्मेलन के सदर सिद्दीक बाबा व अफरोज अहमद ने बताया कि सामूहिक निकाह कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। गर्मी के मौसम को देखते हुए बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए भोजन व पानी के खास इंतजामात किए गए हैं। निकाह सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद विदाई दी जाएगी। निकाह के लिए समिति की ओर से अलग-अलग काजियों की व्यवस्था की गई। वाहनों की पार्किग से लेकर बाहर से आने वाले मेहमानों के वाहनों को खड़ा करने के लिए भी अलग से पार्किग बनाई गई है। निकाह कार्यक्रम में हाड़ौती समेत एमपी के जोड़े भी भाग लेंगे। आयोजन में करीब 20 हजार मेहमानों को देखते हुए इंतजामात किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...