पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर भवनों का शिलान्यास, रैलियां निकाली

अंबेडकर भवनों का शिलान्यास, रैलियां निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में श्रीराम स्टेडियम से अंबेडकर रैली को वरिष्ठ नागरिक बोर्ड अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह, एसपी डीडी सिंह, किशनगंज विधायक ललित मीणा, पुलिस जवाबदेही समिति के जिलाध्यक्ष हरगोविंद जैन आदि ने आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर व एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव की अगुवाई में अंबेडकर सर्किल पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी आयोजित की।

भाजपा मीडिया विभाग प्रमुख राजेंद्र शर्मा व जिला सह प्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि इस अवसर पर एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन व विधायक रामपाल मेघवाल, किशनगंज विधायक ललित मीणा ने संबोधित किया। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा व शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र गालव द्वारा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, आनंद गर्ग, जिला महामंत्री मोरपाल सुमन, पूर्व चेयरमेन यशभानु जैन, रामस्वरूप यादव, जिला उपाध्यक्ष रघुराज सिंह केदाहेड़ी, सुशील पंजाबी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल मेहता, जिला मंत्री नंदकिशोर यादव, महावीर नामा, जिला प्रचार मंत्री ताराचंद गुर्जर, श्याम वैष्णव, शहर महामंत्री नरेंद्र यादव, हेमन्त शर्मा, देहात महामंत्री कन्हैयालाल धाकड़ शेटी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री जगदीश नरवाल, राकेश मेहरा, नगर अध्यक्ष मदन रेगर, नंदन शाक्यवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल, भाजपा बारां शहर उपाध्यक्ष रामपाल मीणा, खेतसिंह यदुवंशी, पूर्व पार्षद विद्यारतन जयंत, वीरेंद्र चौहान, पार्षद धर्मेंद्र भार्गव, सत्यनारायण गुर्जर बाबा, लोकेश गर्ग, महेन्द्र शाक्यवाल, बंसल शाक्यवाल, रविन्द्र गुणी, महेंद्र बाठला, जसविंदर सिंह, सुरेश बैरवा, दिनेश टेहल्यानी आदि मौजूद रहे।

संयुक्त माली-सैली कर्मचारी संघ जिला पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलाध्यक्ष शिवनारायण सुमन के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष सुमन ने डाॅ. अंबेडकर के आदर्शों को जीवन के आत्मसात करने का आह्नान किया। संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्मकल्याण सुमन, महामंत्री राजकुमार सुमन ने भी बाबा साहब के जीवन से सीख लेने की बात कही। इस अवसर पर संगठन के सीताराम सुमन, क्षेत्रपाल सुमन, देवेन्द्र सुमन, कन्हैयालाल सुमन,गंगाराम माली सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे। प्रांतीय बैरवा प्रगति संस्थान की ओर से अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष केशरीलाल बैरवा मंडोला व महामंत्री हेमराज देवली ने बताया कि अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शाहाबाद रोड स्थित अंबेडकर सर्किल पर डाॅ. अंबेडकर सर्किल के आसपास सफाई की गई। महामंत्री देवली ने बताया कि इसके बाद अंबेडकर सर्किल पर आतिशबाजी करने के बाद गोवंश को चारा डाला गया। इसके अलावा अन्य कई दानपुण्य किए गए। इस दौरान जीतू बैरवा, विशाल गुणावत, प्रमोद बैरवा, दिनेश बैरवा, विकास बैरवा, जयेश बैरवा, प्रशांत बैरवा, प्रियांशु बैरवा, राजकुमार बैरवा, कपिल बैरवा आदि मौजूद थे।

नाहरगढ़. भाजपा मंडल भंवरगढ़ की ओर से गांवों में वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ भाजपा एसटी मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा ने बांसथूनी से किया। इस दौरान ग्राम गाड़ीघटा, रामपुरिया, बिलास, जलवाड़ा, नाहरगढ़, घट्टी, परानियां, भंवरगढ़ में बैठक आयोजित करके बाबा साहेब की जीवनी के बारे में प्रकाश डाला गया। ग्राम भंवरगढ़ में रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर विधायक ललित मीणा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा, मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर, उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, राजाराम अहेड़ी, पवन चौधरी, मुकेश पंचोली, हंसराज ओढ़ आदि उपस्थित थे।

अटरू. आदर्श विद्या मंदिर की ओर से जेल कॉलोनी में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव अतुल पारीक ने बताया की मुख्य अतिथि धन्नालाल भोपा रहे। अध्यक्षता छीतरलाल मेघवाल ने की। प्रधानाचार्य कुंजबिहारी राठौर ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद दिया।

छीपाबड़ौद. अंबेडकर की प्रतिमा पर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी की ओर से माल्यार्पण किया। इस मौके पर बीईईओ प्रेमसिंह मीणा, सेतकेलु पंचायत सरपंच बनवारीलाल मीणा, बृजराज मीणा, गोकुलप्रसाद मेघवाल, सुरेंद्र सालवी, उम्मीद सिंह मीणा, शिवलाल योगी आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।

बारां. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।

शाहाबाद
विधायक सिंघवी ने किया अंबेडकर भवन का शिलान्यास
छबड़ा. मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत वेयर हाउस के पास अंबेडकर भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रताप सिंह सिंघवी थे। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह सिंघवी ने की। एसडीएम नेकराम नागर, तहसीलदार गिर्राज बंसल, पालिका अध्यक्ष पिंकी साहू, ईओ हेमंत कुमार, पालिका उपाध्यक्ष कपिल यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष बिट्ठलदास गुप्ता, भाजपा देहात अध्यक्ष मोहनलाल नागर, महामंत्री अशोक गौड़, जितेंद्र साहू, पार्षद नादिर खान, द्वारकालाल नागर, राजेंद्र नामदेव आदि मौजूद रहे।

फतेहपुर| कस्बे में यादव समाज मंदिर परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया। जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के रामप्रसाद सोन, हीरालाल कामेलिया ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब के बनाए गए संविधान की बदौलत ही हम दलितों को सम्मान मिलने लगा है। इस अवसर पर कस्बे के रघुवीर यादव, शंकरलाल यादव, सूरज यादव, मनोहर नश्वर, सूरज व्यास, ओमप्रकाश व्यास आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी द्वारा मंदिर परिसर क्षेत्र में अंबेडकर जयंती मनाई। पार्टी के जिलाध्यक्ष दोजमल बघेरवाल ने अंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए मजबूत बनाने की अपील की। वहीं, अंबेडकर जयंती के अवसर पर कस्बे में विधायक रामपाल मेघवाल ने अटल सेवा केंद्र पर 4 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन का भूमि पूजन कर पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच राजेश कुमारी मेहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष खेमसिंह डागर, वार्ड पंच अशोक पंकज आदि मौजूद रहे।

शाहबाद. हनोतिया गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्मला सहरिया थी। विशिष्ट अतिथि बृजपाल सिकरवार व फरसा वाले महाराज, भाजपा महामंत्री आनंद गोयल , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, हुकुमदत्त भार्गव, प्रधान निधि चंदेल, उपप्रधान धर्मेंद्र यादव, रामहेत मीणा थे। अंबेडकर समिति के सदस्य महेश जाटव ने बताया कि अंबेडकर की जयंती पर पावन पवित्र कलश यात्रा निकालकर अंबेडकर के आदर्शों का मंच पर उद्बोधन दिया। समाज के अध्यक्ष बाबूलाल ने समाज में फैली कुरीतियां छोड़कर विकासशील मुख्यधारा से जोड़ने एकता का लिए प्रेरित किया गया।

अटरू
डॉ. अंबेडकर की जयंती पर जिलेभर में हुए विभिन्न कार्यक्रम
बारां| शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। संघ के जिलामंत्री बृजगोविंद टेलर के नेतृत्व में शिक्षकों ने अंबेडकर सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह व जिला उपाध्यक्ष नाथूलाल नागर ने कहा कि राष्ट्रीय हित में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में बारां नगर अध्यक्ष निर्मला सिंह, बारां ग्रामीण मंत्री बृजमोहन आर्य, सभाध्यक्ष नंदकिशोर मेहता, कोषाध्यक्ष अब्दुल अजीज, पूर्व अध्यक्ष रूपचंद आचोरिया, भगवान साहू, हरिशंकर नागर, कालूराम सुमन, छोटूलाल नागर, रामस्वरूप बैरवा, हेमराज वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

विद्यार्थी परिषद इकाई की ओर से विभाग संयोजक रोहित नागर की मौजूदगी में अंबेडकर सर्किल चौराहे पर जाकर नगर कार्यकर्ताओं ने पंचामृत व माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया। इस दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री देवेंद्र सिंह हाड़ा, विभाग सह संयोजक ब्रजेश यदुवंशी, जिला संयोजक निशांत तिवारी, प्रांत कार्य समिति सदस्य गोविंद यदुवंशी, जिला सहसंयोजक कोमल मीणा, नगर सहमंत्री ललित राठौर, देवेंद्र नागर आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा के नगर अध्यक्ष घनश्याम बैरवा, जिलाध्यक्ष सुरेश मेघवाल ने संबोधित किया। समारोह में बारां तहसील अध्यक्ष नरेश बैरवा, भैरूलाल मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन बैरवा, रामसिंह यादव, राकेश बागड़ी, दिलीप शाक्यवाल, हरीश कोली, दिनेश खींची, महेंद्र मेघवाल, विजय मेघवाल, महावीर मेघवाल, सुरेंद्र नायक, ललित यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम बैरवा की अगुवाई में जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला महामंत्री जगदीश नरवाल ने बताया कि बाबा साहब दलितों के भगवान हैं। जिला उपाध्यक्ष सुरेश मेघवाल, पदम महावर, धनराज जोनवार, नंदन शाक्यवाल, जिलामंत्री देवकीनंदन नरवाल, ललित यादव, नगर अध्यक्ष मदनलाल रेगर, नगर महामंत्री दिलीप शाक्यवाल, संजय मेहरा, भैरूलाल बैरवा आदि पदाधिकारी मौजूद थे। बैरवा छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश बैरवा की मौजूदगी में श्रीराम स्टेडियम से अंबेडकर चौराहे तक वाहन रैली निकालकर, बाबा साहब की प्रतिमा पर माला पहनाकर बाबा साहब की जयंती मनाई। जिसमें महासचिव नीरज बैरवा (फल्दी), उपाध्यक्ष अक्षय बैरवा, अटरू ब्लाॅक अध्यक्ष रामसागर बैरवा (अरनिया), सचिव आकाश बैरवा (ढोटी), पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बैरवा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महावीर बैरवा, पूर्व छात्रसंघ प्रतिनिधि रामेश्वर बैरवा, पूर्व इंटक प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र बैरवा, रामस्वरूप बैरवा (ढोटी) राकेश बैरवा (समसपुर), लीलाधर बैरवा, प्रमोद बैरवा (सरकन्या), विमल बैरवा (फल्दी), विशाल बैरवा, अमित बैरवा, संदीप बैरवा, अंकित बैरवा आदि मौजूद थे। भाजपा एसी मोर्चा की ओर से अंबेडकर जयंती मनाई गई। एससी मोर्चा के नगराध्यक्ष मदन रैगर ने बताया की शनिवार सुबह नौ बजे डाॅ. अंबेडकर चौहरे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, राष्ट्रीय एसटी कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, भाजपा के वरिष्ठ नेता यशभानु जैन, रामस्वरूप यादव पूर्व चेयरमैन, विधायक रामपाल मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम बैरवा एससी जिलाध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, सुरेंद्र गालव शहर अध्यक्ष, रामेश्वर पंडित, हरिशंकर, नंदलाल, महेंद्र शाक्य, जितेंद्र शाक्य, प्रेम शाक्य, शांतिलाल शाक्य, सत्यनारायण गुर्जर, रामस्वरूप यादव, चौथमल शाक्यवाल, ताराचंद गुर्जर, जयप्रकाश, रविंद्र गुणी, विद्यारतन जैन, धर्मेंद्र भट, जयनारायण हल्दिया, वीरेंद्र गुणी, बुद्धिप्रकाश मेघवाल, राधेश्याम बैरवा, मुकेश केरवालिया, सत्यनारायण गुर्जर, रघुराज केदाहेड़ी, ओमप्रकाश वर्मा वार्ड पार्षद, नंद शाक्यवाल, हेमंत शर्मा, रामपाल मेघवाल, दुर्गा शंकर शाक्यवाल, ईश्वरलाल नागर, राजकुमार नागर, नंदकिशोर यादव, रामलाल मेहता, महेंद्र चौहान, कालूराम व्याख्याता, शांतिलाल सुमन, सत्यनारायण सुमन, तोलाराम कावड़ अध्यक्ष, सुरेश सुमन, सूरजमल, सूरजमल तलेटिया, बृजराज इकलोरिया, रमेश यादव, राकेश मेहरा, जगदीश नरवाल, दिनेश सुमन, सियाराम सुमन आदि मौजूद थे।

वाहन रैली व झांकियों ने मन मोहा
बारां| शहर में वाहन रैली निकाली गई। श्रीराम स्टेडियम से कलेक्टर, एसपी की मौजूदगी में झंडी दिखाकर राज्यमंत्री प्रेमनारायण गालव, विधायक ललित मीणा, विधायक रामपाल मेघवाल, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन ने रवाना किया। भीम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम ऐरवाल व प्रांतीय ऐरवाल महासभा व साथी तुषार, राधाकिशन खंडिया, रोडू लाल, मुकेश, कन्हैयालाल, हेमंत ने अंबेडकर की झांकियों को सजाया तथा दूसरी झांकी को अंबेडकर समिति की कस्तूरीबाई व राजेश बौद्ध ने सजाया। संचालन कमल यादव, रामहेत मीणा, चेतन बैरवा, महावीर बैरवा, जगदीश मेघवाल, प्रेमसिंह यादव, चरतराम मीणा, रामप्रसाद कोटड़ा, राकेश बैरवा, सोनू मीणा, देवेंद्र मीणा, रविकांत , मुरली भड़सुई, चंद्रभान मीणा, रामस्वरूप बैरवा, हंसराज, कैलाशनारायण सगर,विनय सोन, धर्मेंद्र कुमार मीणा ने किया। जिलाध्यक्ष कमल यादव ने माल्यार्पण किया।

बारां. भाजपा युवा मोर्चा ने अंबेडकर की जयंती जिलाध्यक्ष मुकेश केरवारिया व शहर अध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल की अगुवाई में मनाई। जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने बाबा साहब के जीवन चरित्र का बखान कर सामाजिक समरसता का प्रणेता बताया। संगोष्ठी सभा में भाजपा जिला महामंत्री मोरपाल सुमन, युवा बोर्ड सदस्य प्रदीप मेरोठा, भाजयुमो जिला महामंत्री मनीष धाकड़, प्रशांत विजयवर्गीय, रामेंद्र सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौथमल नागर, श्याम इकलेरा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोन, मुकेश गौतम, राहुल मीणा, भगवान चौधरी, संजय तिवारी, निर्मल सलावदिया, वाजिद सलीम, जिला मंत्री ओम अमलावदा, कार्यालय मंत्री राजकुमार नागर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। शहर अध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल ने बताया कि रविवार को बस्तियों में भोज कराया जाएगा। श्री धाकड़ युवा संघ देहात बारां अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ की अगुवाई में अंबेडकर सर्किल पर धाकड़ युवा संघ के समाज सेवी कार्यकर्ता ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। संगोष्ठी की। धाकड़ युवा संघ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित नागर, पूर्व धाकड़ छात्र परिषद जिलाध्यक्ष ललित धाकड़, छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी देवेंद्र धाकड़, विनोद मेहता, हरीश नागर, रोहित बामला, श्याम इकलेरा, निर्मल नागर, महावीर मालव, सतीश मालव, नरेश मालव, आसु धाकड़, गिरिराज नागर, मधु नागर, हरि सीमली, भगवान गोरधनपुरा, महेंद्र मेहता, चौथमल नागर, अक्षय लुहारिया, जीतू मूंडला आदि मौजूद थे।

अंता
शाहाबाद
बारां. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते धाकड़ समाज के लोग।

किशनगंज
सीसवाली
एनटीपीसी अंता में भी अंबेडकर जयंती मनाई
अंता. एनटीपीसी अंता में गैस पावर स्टेशन में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रभारी देबोज्योती नंदी ने बाबा साहेब को सामाजिक समरसता के अग्रदूत एवं आधुनिक भारत बनाने वाले महान पुरुष बताया। बाबा साहेब के जीवन पर आधारित एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया। इससे पहले सुबह 7 बजे एनटीपीसी अंता की टाउनशिप में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब के जीवन से संबंधित भाषण, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं, अंता. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा अंता की ओर से अंबेडकर जयंती पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला शर्मा एवं मंडी चेयरमैन कान्हीबाई ने किया। उपशाखा अध्यक्ष कीर्ति गालव व महिला मंत्री संगीता चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अोम मेरोठा ने किया। मुख्य वक्ता रमेश चन्द्र खंगार व सत्य नारायण राठौर ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपशाखा प्रभारी रामफूल मीणा, प्याऊ प्रभारी बद्रीलाल चौधरी, पवन गालव, वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बाबूलाल मालव, दुर्गाशंकर मीणा, रामदेव मीणा, गंगाराम मेघवाल, हंसराज मीणा, नरेंद्र मालव, रघुवीर मीणा, हनीफ मोहम्मद, रूस्तम खान, छोटू लाल छंदक, रामकिशन नागर, सत्यनारायण मालव, रामकिशन मेघवाल, हरिप्रकाश मीणा, मदनलाल शर्मा, राहुल यादव, रामनरेश मेघवाल, करुणा सोनी, निलेश गालव, प्रभा खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। इधर, कस्बे में शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एससी एसटी समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष कृष्णा मेहरा थी। समाल के लोगों ने सामुदायिक भवन क्वासपुरा में 12 बजे एकत्रित होकर वहां से बाबा साहब की शोभायात्रा की शुरुआत की। यह शोभायात्रा सीसवाली रोड से होते हुए स्टेडियम में संपन्न हुई। स्टेडियम में बाबा साहब का जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मीणा, पालिका उपाध्यक्ष श्रीरामराज बागड़ी, प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष विनोद मेहरा, पार्षद जगदीश पंवार, घनश्याम मारग आदि ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष कृष्णा मेहरा, सुभाष असवाल, रविकांत मीणा, रामस्वरूप मीणा, ओम मेरोठा, रामफूल मीणा रहे। संचालन कमल मेघवाल व विकास यादव ने किया। कार्यक्रम में विनोद मेघवाल, हीरालाल मेघवाल, लटूर महावर, जगन्नाथ महावर, रामगोपाल महावर, राजू मेघवाल, योगेंद्र मेघवाल, रामअवतार मेघवाल, बजरंगलाल बैरवा, दुर्गाशंकर मीणा, दिलीप पवार, गिरिराज पवार, विष्णु लोहार, हरीश लोहार, गोविंद खरारा, राजीव तम्बोली, पंकज मेरोठा, शिव मेहरा, सौरव मेहरा, दीनदयाल, बंटी मेहरा आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की समाप्ति पर डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष से ललित महावर ने धन्यवाद दिया। इसके बाद में भीम प्रसाद वितरण का कार्यक्रम कांग्रेस नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मीणा की ओर से किया गया।

अंबेडकर जयंती पर निकाली कलश यात्रा
देवरी. कस्बे में अंबेडकर जयंती समारोह मुख्य अतिथि नरेश सिंह सिकरवार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के सानिध्य में सुबह 10 बजे से भव्य कलश यात्रा व दोपहिया वाहन रैली की शुरुआत जाटव समाज के महिला पुरुषों ने की। समारोह से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में बृजपाल सिंह सिकरवार, केसरी जाटव, आनंद बंसल, मुरारी जाटव, गोविंदा जाटव, गंगाराम जाटव, राजकुमार मेहता सहित जाटव समाज सैकड़ों महिला पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया।

हरनावादाशाहजी. सारथल में आंगनबाड़ी केंद्र पर अम्बेडकर जयंती मनाई गई। महावीर नागर ने बताया कि नेहरू आदर्श महिला मंडल ने आंगनबाड़ी केंद्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रोहित वर्मा व विशिष्ट अतिथि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रप्रभा गौतम रही। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार भील, सहायिका मूर्तिबाई, साथिन ललिताबाई, श्यामबाई, धापू, भूली, सुमित्रा, ग्यारसी, रामनाथी, सीमा, स्वच्छता प्रेरक विनोद नामदेव आदि मौजूद रही। हरनावादाशाहजी में भी रविवार को जयंती मनाई जाएगी।

छबड़ा. अनुसूचित जनजाति व वाल्मिकी समाज के युवाओं ने सहवरित पार्षद सुनिल तेजस्वी व भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र भाया घेंघट के नेतृत्व में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रताप सिंह सिंघवी रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह सिंघवी ने की। 100 प्रतिभाओं का विधायक सिंघवी ने सम्मान किया। विधायक सिंघवी ने अनुसूचित जाति के सभी युवाओं को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की व शैक्षिक उत्थान की बात कही। समारोह में एसडीएम नेकराम नागर, तहसीलदार गिर्राज बंसल, डीएसपी प्रदीप हापावत, पालिकाध्यक्ष पिंकी साहू, ईओ हेमंत कुमार, पालिका उपाध्यक्ष कपिल यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष बिट्ठलदास गुप्ता, भंवरलाल वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाशचंद जैन, नगर अध्यक्ष शंकर सुमन, बनवारी शर्मा, महावीर तेजस्वी, नंदलाल खरारा, रामप्रसाद क्लाइंट, अमित करतला आदि मौजूद थे। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ईकाई छबड़ा की ओर से अध्यक्ष रामप्रताप मीणा के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर शिक्षकों ने रैली में पहुंचकर माल्यार्पण किया। अंबेडकर सेवा समिति के युवाओं ने भी बाबा साहब की प्रतिमा तक रैली निकाली बहुजन समाज पार्टी के चंदालाल यादव, रईस प्रगति, रामहेत बैरवा ने भी माल्यार्पण किया।। इससे पूर्व इंद्रा गांधी कांग्रेस रेव्यूलेशन पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंदीलाल यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर ओमप्रकाश मीणा, छीतरलाल बैरवा, भैंरूलाल प्रेमी, गणेश खटीक व रामस्वरूप बैरवा के साथ माल्यार्पण किया व बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व छात्र शंकरलाल नागर के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे और अंबेडकर की प्रतिमा पर किया।

अटरू. सालपुरा रोड के बाबा रामदेव मंदिर पर सुबह 9 बजे हर्षोल्लास से अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगो ने कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई। प्रेस प्रवक्ता मुकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि समिति के अध्यक्ष जसवंत यादव की अध्यक्षता में सालपुरा रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर दलित समाज के लोग एकत्रित हुए। शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर दलित समाज के लोग मोतीलाल मीणा, कुलदीप चंद्रसेन, सुरेश बैरवा, अरविंद मेघवाल दिनेश मीणा, नरेंद्र मीणा, प्रेम सिंह यादव, सोमेश मंडावत, दिनेश आदि शामिल रहे।

जुलूस निकाला
सीसवाली. अंबेडकर की जयंती पर कस्बे में दलित समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। सीसवाली अंता रोड खाड़ी नदी के तट से रवाना होकर जुलूस नाका चुंगी पहुंचा। यहां कार्यक्रम को पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया व समाज के लोगों ने संबोधित किया। वहीं अंबेडकर सामुदायिक भवन बैरवा पंचायत कालूपुरा पर कार्यक्रम नहीं हुआ। डीएसपी रोहित मीणा, एसआई रामकिशन यादव, दशरथ सिंह, अरविंद शर्मा, डीएसपी गोविंद सिंह बारहठ, एएसआई हरिओम, मांगरोल एसडीएम प्रमोद सिंघव, अटरू तहसीलदार, नायब तहसीलदार सियाराम मीणा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...