पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद ने मॉडल अंबेडकर भवन का किया भूमि पूजन

सांसद ने मॉडल अंबेडकर भवन का किया भूमि पूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां । जिले में मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को शहर के लंका कॉलोनी में समारोहपूर्वक लैपटॉप व स्कूटी का वितरण किया गया। नगर परिषद द्वारा बनाए जाने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि बारां शहर के लिए 70 लाख की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन की सौगात दी है। उन्होंने लैपटॉप वितरण करने के बाद सभी विद्यार्थियों से कहा कि लैपटॉप के माध्यम से तकनीकी शिक्षा बेहतर हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्रों को इसका वितरण किया है। समारोह को वरिष्ठ नागरिक बोर्ड अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव व विधायक रामपाल मेघवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, कलेक्टर डॉ. एसपी सिंह, एसपी डीडी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, डीईओ माध्यमिक रामनारायण मीणा, नगर परिषद आयुक्त जनक सिंह, सभापति कमल राठौर, उपसभापति गौरव शर्मा, एडीईअो कन्हैयालाल देदवाल मौजूद थे। उपसभापति शर्मा, निर्मल माथोड़िया समेत नगर परिषद के पार्षद व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान नगर परिषद के सभापति कमल राठौर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। संचालन सुनील शर्मा ने किया। समारोह के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समारोह के दौरान जिले के 511 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण करने के साथ ही मांडा योजना के तहत जिला परिषद के माध्यम से 8 स्कूटी व शिक्षा विभाग की ओर से 5 स्कूटी की चाबी बालिकाओं को सौंपी गई। इसके बाद दोपहर से शाम को 5 बजे तक शहर के कोटा रोड पर पांडाल लगाकर जिलेभर से आए विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। इससे पहले कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही लंका कॉलोनी में बनने वाले 70 लाख की लागत के अंबेडकर भवन का शिलान्यास भी अतिथियों के द्वारा किया गया। इस दौरान समारोह के बाद सांसद सिंह ने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी। विभिन्न संगठनों की ओर से सांसद सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान करने की मांग भी रखी गई।

बारां. अंबेडकर भवन के लिए भूमि पूजन करते सांसद।

खबरें और भी हैं...