कांग्रेस ने दिया क्रमिक धरना
बारां| किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कृषि मंडी के मुख्यद्वार पर दिया जा रहा क्रमिक धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि सरकार से लहसुन खरीद के मापदंडों में शिथिलता दिलाने तथा कृषि जिंसों की समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीद में टालमटोल नीति अपनाए जाने एवं खरीद व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर किसानों को राहत देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की आेर से मंडी के मुख्यद्वार पर क्रमिक धरना दिया जा रहा है। नगर अध्यक्ष धर्मचंद जैन, उप सभापति गौरव शर्मा के नेतृत्व ने दूसरे दिन क्रमिक धरना दिया गया। जिसमें पूर्व चेयरमैन राजेंद्र भूमल्या, पूर्व सभापति कैलाश पारस, घुमंतू प्रकोष्ठ के सुरेश भांड, जगदीश पांचाल, सेवादल की संध्या जाडेजा, शिक्षक प्रकोष्ठ के रामस्वरूप धारीवाल, पार्षद हरिराज गुर्जर, अखलाक, महेश गौतम, लोकेश मेहता, बबलूभाई, वीरेंद्र शांत, नितिन विजय, अनिल सेन, सलाम भाई, अरविंद गालव, हेमराज गोयल, मनोज, आशीष शर्मा, नीरजनयन शर्मा, टिंकू नंदवाना, बिरजू सुमन, वंदना यादव, शरद शर्मा समेत कई कांग्रेसजन एवं किसान मौजूद थे। जिला महासचिव जैन ने बताया कि बुधवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी किशनगंज के कांग्रेसजन धरने पर बैठेंगे।