पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रियंका बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

प्रियंका बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पांच जिलों की महिला जिलाध्यक्षों को बदला गया है। राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की स्वीकृति के बाद नई महिला जिलाध्यक्षों को नियुक्ति दी है।

इसमें बारां जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर प्रियंका नंदवाना को नियुक्ति किया गया है। जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत पलायथा की सरपंच एवं जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका नंदवाना को जिला महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, प्रधान निधि चंदेल, कविता मीणा, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव मंजू शर्मा, सरोज नागर, पार्षद रितु जैन, सेवादल की संध्या जाडेजा, वंदना यादव आदि ने खुशी जताई है।

खबरें और भी हैं...