आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स का समापन
आर्ट ऑफ लिविंग की आेर से आयोजित छह दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का समापन मंगलवार को जिला प्रशिक्षिका के सानिध्य में हुआ।
मीडिया को-ऑर्डिनेटर चंचल खंडेलवाल ने बताया कि हिंदी प्रचारिणी सभा भवन में आयोजित हैप्पीनेस काेर्स में प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, सहित कई ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर शीतल गुप्ता, ईश्वर गौतम, एमबीए छात्र सिद्धार्थ गुप्ता, सौरभ बंसल, चेतन मीणा एवं अदिति शर्मा, मनीषा गुप्ता, सोनू खंडेलवाल, सुनीता चौरसिया, दिव्या गुप्ता मौजूद थे। वहीं महावीर गुप्ता, हरीश विजय व चेतन मेघवाल ने सहयोग किया।
अटरू| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर पांच दिवसीय योग अभ्यास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। योग प्रशिक्षक आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कैलाशचंद बरुनिया ने बताया कि 11 से 15 मई तक आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें नाेडल के शारीरिक शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। योग प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम आदि का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षण में शारीरिक शिक्षक रामप्रताप गुर्जर, ओमप्रकाश, हरिराम, मोतीलाल कारपेंटर, धर्मराज, नरेंद्र, गजेंद्र कुमार, नेमीचंद शर्मा, इकबाल अहमद, पूरणमल, द्वारकालाल नागर, जमील मोहम्मद सहित कई प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
केलवाड़ा. आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।
इसमें शारीरिक शिक्षक एवं आयुर्वेद कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. रमेशचंद शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद विभाग की ओर से 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अटल सेवा केंद्र शाहाबाद व आयुर्वेद रसायनशाला केलवाड़ा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें शारीरिक शिक्षकों और आयुर्वेद कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। दोनों स्थानों पर लगाए गए शिविरों में लगभग 28 योग शिक्षक तैयार किए। केलवाड़ा में यदुनंदन मिश्रा व शाहाबाद में संदीप कुमार ने प्रशिक्षण दिया।
अटरू में प्रशिक्षण शिविर में सिखाए योग के गुर, बारां और केलवाड़ा में भी प्रशिक्षण
बारां. आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस कोर्स के दौरान योग करते साधक।