बारां में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ आज से
बारां| शहर के झालावाड़ रोड स्थित निजी गार्डन में बुधवार से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन गोयल परिवार की आेर से किया जाएगा। व्यासपीठ से बाल साध्वी मां ध्यान मूर्ति किशोरीजी महाराज कथा का वाचन करेंगी। प्रवक्ता अनिल शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे तेल फैक्ट्री स्थित औंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से कलशयात्रा निकाली जाएगी। कथा का समय दोपहर एक से शाम पांच बजे तक रहेगा।