पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में दिया उर्स के आय व्यय का ब्यौरा

बैठक में दिया उर्स के आय-व्यय का ब्यौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां|हजरत सैयद बाबा पठान साहब कमेटी की बैठक मंगलवार रात को बाबा दरगाह परिसर में सदर जगदीश मीणा की अध्यक्षता में हुई। प्रेस सचिव शेख बहादुर ने बताया कि गत छह मई को हुए उर्स के आय-व्यय का ब्यौरा खजांची हाजी अली मोहम्मद मंसूरी ने दिया। जिसमें सभी का भुगतान करने के बाद 88 हजार 200 रुपए की बचत हुई। पिछली कमेटी की ओर से टेंट का बकाया मौजूदा कमेटी ने भुगतान किया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया कि शेष राशि को दरगाह परिसर में टिनशेड , सौंदर्यीकरण पर एवं शौचालय बनाने में खर्च किया जाएगा। बैठक में अब्दुल शकूर चिश्ती, कालू, भाया शटर वाला, वहीद भाई, कल्लू मंसूरी, अशफाक, सद्दाम खान, शारिक, सिराज, सलाम बाबा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...