पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षारसूत्र पद्धति से होगा निशुल्क उपचार

क्षारसूत्र पद्धति से होगा निशुल्क उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला आयुर्वेद अस्पताल में क्षार सूत्र पद्धति से अर्श, भगंदर, नासूर के रोगियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। वरिष्ठ चिकित्सक जितेंद्रसिंह हाड़ा ने बताया कि एक माह पूर्व क्षारसूत्र प्रशिक्षित डॉ. राजेंद्र मीणा का पदस्थापन हुआ है। तभी से अर्श, भगंदर, नासूर के रोगियों का क्षारसूत्र पद्धति से निशुल्क उपचार शुरू किया गया है। इस विधा से उपचार करवाने वाले रोगियों को छबड़ा या कोटा जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उपनिदेशक एवं जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के सहयोग से योग प्रशिक्षण डॉ. नीरज यादव विवेकानंद पार्क में सुबह छह से सात बजे योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...