पेंशनर समाज का जिला अधिवेशन 9 को
बारां| राजस्थान पेंशनर समाज का जिला अधिवेशन 9 जून को आयोजित किया जाएगा। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार जिला अधिवेशन एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह शहर की धर्मादा धर्मशाला में नौ जून को आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन के संयोजक हरदयाल नागर व उपसंयोजक डाॅ. मुरलीधर गुप्ता होंगे। जिला मंत्री मदनमोहन पाठक ने बताया कि इस अवसर पर 1942 में जन्मे पेंशनर्स का सम्मान किया जाएगा। बैठक में नारायण प्रसाद जैन, हंसराज गालव, डाॅ. दिनेश व्यास, सुरेश भार्गव, सूरजमल सांखला, नंदकिशोर विजय, अरविंद गौतम, नेमीचंद पोरवाल, पुरुषोत्तम राठौर, सत्यप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे। बैठक से पूर्व अधिवेशन को लेकर हवन किया गया।