बारां| भारतीय किसान संघ की ओर से सोमवार को किसानों की समस्याआें को लेकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक दिवसीय धरना देकर ज्ञापन दिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री शंकरलाल नागर ने कहा कि सरकार से निरंतर समस्याओं को लेकर आंदोलन रहे हैं। समर्थन मूल्य पर खरीद में संसाधनों की कमी एवं लक्ष्य तक की सरकार की ओर से खरीद नहीं की गई जो किसान हित में नहीं है। प्रदेश महामंत्री कैलाश गंदोलिया, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया ने संबोधित किया। धरने में तहसीलों के अध्यक्ष अटरू अध्यक्ष प्रवीण वैष्णव, बारां अध्यक्ष मूलचंद नागर, जिला मंत्री भूपेंद्र शर्मा, जगदीश बैरवा, लक्ष्मीनारायण नाहरगढ़, लक्ष्मीनारायण शर्मा, लक्ष्मीचंद नागर, रणवीर सिंह हाड़ा, तोलाराम सुमन, बंसीलाल नागर, रमेश नागर, पुरुषोत्तम सुमन, छीतरलाल सैनी, कुंज बिहारी नागर, लक्ष्मणसिंह हाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।