पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस का क्रमिक धरना 8वें दिन भी जारी

कांग्रेस का क्रमिक धरना 8वें दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस की ओर से कृषि उपजमंडी के मुख्य द्वार के सामने दिया जा रहा क्रमिक धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव एवं धरना सह प्रभारी खेमराज सिंह रहलाई ने बताया कि लहसुन खरीद के मापदंडों में शिथिलता देने, समर्थन मूल्य पर खरीद में टालमटोल नीति सहित अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 14 मई से धरना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि किसान विरोधी सरकारी की ओर से समर्थन मूल्य पर लहसुन खरीद में औपचारिकता पूर्ण की जा रही है। खेमराज सिंह ने बताया कि सोमवार को धरने में नवनियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष छबडा रेवती गेरा के नेतृत्व में पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष छबडा अरविंद प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन हरीश माहेश्वरी, नाथूलाल अग्रवाल, मानसिंह धनोरिया, दिग्विजय सिंह, शकील अहमद, हेमंत शर्मा, हरिराम मीणा, रामगोपाल मीणा, भगवानलाल शर्मा, जुनेद खान, संतोष गालव, राजेश भार्गव, हेमंत पारीक, दिनेश चौरसिया, दिनेश सेन, विकास माहेश्वरी सहित कई कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...