बारां| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश निर्मलसिंह मेड़तवाल के मार्ग दर्शन में पूर्णकालिक सचिव गौरव शर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जेल में निरुद्व महिला बंदियों तथा उनके साथ रह रहे बच्चों के विधिक सेवाओं के लिए गठित टीम ने सोमवार को जिला कारागृह का निरीक्षण किया। वहीं महिला बंदियों व उनके बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। इस दौरान महिला बंदियों को टीम ने विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, शैक्षिक सहायता, कानूनी अधिकारों तथा पुनर्वास को लेकर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। जिन महिला बंदियों के पास पैरवी करने के लिए विधिक सहायता स्कीम के तहत फार्म भरवाए गए। अभियान का समापन 26 मई को किया जाएगा।