पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूंडली बालाजी सेवा समिति का सम्मान समारोह संपन्न

मूंडली बालाजी सेवा समिति का सम्मान समारोह संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां | मूंडली बालाजी सेवा समिति की आेर से रविवार देर शाम को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सभापति कमल राठौर व उपसभापति गौरव शर्मा थे। अध्यक्षता नागरिक बैंक के चेयरमैन जयनारायण हल्दिया ने की। समिति अध्यक्ष महावीर माथोड़िया ने बताया कि अतिथियों का स्वागत समिति के राधारमण पारीक, अतुल पारीक, बद्रीलाल राठी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। माथोड़िया ने बताया कि इस दौरान सभापति राठौर को दिए गए दो सूत्रीय मांग पत्र में सड़क को चौड़ी करने व कच्ची सड़क को एनएच-27 से मिलाने की बात रखी गई। जिस पर सभापति व उपसभापति ने स्वीकृति देने व जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, चंबल परियोजना के सभापति सुनील गालव, पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन, पूर्व चेयरमैन कैलाश शर्मा, पीसीसी सदस्य राजेंद्र बंसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप शर्मा, शिक्षाविद अविनाश गुप्ता, जिला महामंत्री कैलाश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया, कोयला मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नागर, प्रमुख व्यवसायी विनोद अदलक्खा, धाकड़ समाज के राधाकिशन नागर, तख्तमल नागर, पार्षद राहुल शर्मा, विजयदीप नागर, नियाज मोहम्मद, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु नागर व मयंक माथोड़िया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...