पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पॉट बिलिंग के बाद अधिक राशि के बिल आए, उपभोक्ताओं में रोष

स्पॉट बिलिंग के बाद अधिक राशि के बिल आए, उपभोक्ताओं में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| बिजली निगम की ओर से कस्बे में पहली बार मौके पर बिलिंग कर उपभोक्ताओं को बिल बांटे गए। इसमें कई बिलों में राशि जमा होने के बाद भी राशि वर्तमान बिल में जुड़कर आ गई। वहीं उपभोक्ताओं ने अधिक बिल राशि आने की शिकायत विधायक से की। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने शहरवासियों की समस्या से एक्सईएन बारां को अवगत कराया और उपभोक्ताओं के बिजली बिल दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। रमेश कुमार, मोहनलाल, भागचंद, आसिफ इकबाल आदि ने बताया कि इस बार पहले से अधिक राशि के बिल उपभोक्ताओं को थमा दिए हैं। वहीं जमा की गई राशि भी नए बिलों में जोड़कर उपभोक्ताओं को दी जा रही है। इससे बिजली उपभोक्ताओं में निगम की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। तीन माह पूर्व भी एईएन की ओर से कस्बे के सभी उपभोक्ताओं के बिलों में सौ-सौ यूनिट अधिक बिजली के बिल उपभोक्तताओं को थमाए थे। वहीं इस बार स्पॉट बिलिंग के माध्यम से आम उपभोक्तओं को परेशान किया जा रहा है। एईएन श्रीलाल जाटव ने बताया कि प्रथम बार स्पॅाट बिलिंग की गई है। जिसमेेंं उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की पूरी रीडिंग के बिल जारी किए जा रहे हैं। यदि कहीं जमा राशि बिल में जुड़ गई हो, तो उसे दुरूस्त किया जाएगा। वहीं बिलों में औसत राशि में कहीं गड़बड़ी है, तो उसे भी दुरूस्त किया जाएगा। किसी भी उपभोक्ता से अधिक बिल राशि वसूली नहीं जाएगी।

खबरें और भी हैं...