पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए जीवन बलिदान कर दिया:भाया

राजीव गांधी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए जीवन बलिदान कर दिया:भाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां |भारतर| पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिलेभर में जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की ओर से विचार गोष्ठी के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के छात्राचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के जिला कार्यालय पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, विचारगोष्ठी एवं पुष्पाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि गांधी दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे तथा उन्होंने भारत को 21वीं सदी में एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की कल्पना की थी। गांधी ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कहा कि संचार क्रांति के नायक राजीव गांधी के देशहित व जनहित के कार्य सदियों तक याद रखे जाएंगे। उनकी स्पष्टवादिता और आधुनिक विचारों ने उन्हें शीघ्र ही मिस्टर क्लीन की संज्ञा दी। भारत सरकार ने देश के इस दिवंगत नेता को सर्वोच्च सम्मान भारत र| से विभूषित कर यथेष्ट श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसजन राजकीय चिकित्सालय बारां पहुंचे जहां पर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व सभापति कैलाश पारस, राजेन्द्र भूमल्या, सेवादल मुख्य संगठक अशरफ देशवाली, शिक्षक प्रकोष्ठ के रामस्वरूप धारीवाल, उप सभापति गौरव शर्मा, पार्षद शिवशंकर यादव, हेमराज बैरवा, अखलाक अंसारी, लोकेश मीणा, विष्णु शाक्यवाल, सुनील सांखला, हरिराज गुर्जर, राहुल शर्मा, हिमांशु धाकड, मयंक माथोड़िया, जगदीश पांचाल, रामकरण यादव पूर्व डायरेक्टर, वीरेन्द्र शांत, पृथ्वीराज मेघवाल, भीमराज प्रजापति, महावीर प्रसाद मेघवाल, भूपेन्द्र शर्मा सहरोद, दीपू नागर आदि कांग्रेसजनों ने भाग लिया। वहीं, शहर के पब्लिक पार्क में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश मीणा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मीणा ने कहा कि राजीव गांधी त्याग, तपस्या, बलिदान की मूर्ति थे।

बारां. राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी।

केलवाड़ा. मरीजों को फल वितरित करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

बारां. युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया।

भारत र| राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

किशनगंज| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को भारत र| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर बैरवा की अध्यक्षता में किया गया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी व देशह्रित में किए गए कार्यो को याद किया।इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रधान सेवाराम मीणा, घनश्याम नागर, उपप्रधान रामहेत मीणा, जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने विचार गोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में सरपंच राकेश नागर, एजाज मोहम्मद, नाथूलाल नागर, सिराज अंसारी, गिरीश नागर, पुरुषोत्तम मीणा, चंद्रप्रकाश, अब्दुल हफीज मौजूद थे।

छबड़ा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई और उन्हें भाव भीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक करणसिंह राठौड़ ने कहा कि राजीव गांधी ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने इक्कीसवीं सदी के भविष्य की सोच को पूर्ण करने का सपना संजोया और देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरूआत की। आज सोशल मीडिया का पर हर व्यक्ति लाभ ले रहा है। यदि पूर्व प्रधानमंत्री कम्प्यूटर क्रांति का आगाज नहीं करते, तो आज के हाईटेक जमाने को आने में कई वर्ष और लग जाते।

किशनगंज. कस्बे में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस की आेर से राजीव गांधी जयंती मनाई गई।

अटरू. अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

30 यूनिट रक्तदान किया

बारां| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मराज मेहरा की अगुवाई में सैनिकों को समर्पित 30 यूनिट रक्तदान किया। मीडिया चेयरमैन रोहित यादव ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष नरेंद्र नागर, शैलेंद्र यादव, राजेंद्र गुर्जर, विकास माहेश्वरी, अंकुर श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद शफीक अंसारी, मोनू धाकड़, नगर अध्यक्ष पीयूष गर्ग, राकेश सिंघल, कपिल माथोड़िया, मनीष मीणा, मुकेश सिंघानिया, शानू खान, जुनेद खान, हिमांशु पोरवाल, इंद्रजीत यादव, दिनेश सेन, संजय सेन, गोकुल नागर, शफीक भाई, पवन मीना आदि युवा नेताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि इंटक के राष्ट्रीय सचिव मनीष भार्गव ने युवाओं को राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

केलवाड़ा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मेहता के नेतृत्व में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सोनू शर्मा ने बताया कि आधुनिक भारत के इतिहास में राजीव गांधी का योगदान कई क्षेत्रों में अविस्मरणीय रहेगा। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मेहता के नेतृत्व में कांग्रेस नेता पंचायत समिति सदस्य सावित्री कोली, जानकीलाल सहरिया, सरपंच कौशल राठौर, शिवचरण मेहता, राधेश्याम, अतीक पठान, पंकज लोरी, नंदलाल कुशवाहा, राज बाबा, धनराज मेहता, चिरोंजीलाल मेहता, भूपेंद्र शर्मा, सोभरन यादव, साहिल खान, घनश्याम मेहता, अंकुश आर्य, रणवीर कटोच, कुलदीप खत्री आिद मौजूद थे।

अटरू|कस्बे में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर ढोक तलाई हनुमान मंदिर पर विचार गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज धाकड़ ने की। इसमें राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सुवालका, जिला महासचिव हेमंत शर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भारतेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल बैरवा, मंडी उपाध्यक्ष मुकेश नागर, अरविंद मेघवाल, राजेंद्र प्रजापति, दिनेश झारखंड, दिनेश नेनीवाल, मेघराज गुर्जर, विकास मीणा, पप्पू बघेरवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...