पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माली समाज के विशिष्टजनों व नवनियुक्त पदाधिकारियों का 27 को करेंगे सम्मान

माली समाज के विशिष्टजनों व नवनियुक्त पदाधिकारियों का 27 को करेंगे सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहर की गोपाल कॉलोनी स्थित माली समाज के नोहरे में माली सैनी युवा जागृति मंच की बैठक प्रदेश प्रभारी बलराम सुमन की मौजूदगी में आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष जेपी सुमन व छात्र संगठन जिलाध्यक्ष अमृत सुमन की अध्यक्षता में समाज के युवाओं को साथ लाकर संगठन की कार्यकारिणी विस्तार की योजना बनाई गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि समाज को शिक्षित व युवा वर्ग को एकत्रित कर संगठन के माध्यम से प्रत्येक गांव व तहसील में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही 27 मई को समाज के विशिष्टजन व नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। बैठक में युवा जागृति मंच के जिला संयोजक राकेश बीरपुरा, प्रवक्ता नरेश सुमन, महामंत्री ललित सुमन, गोविंद सर्राफ, पार्षद प्रवीण सुमन, हरिओम सुमन, प्रद्युम्न गोरवाल, मनीश सुमन, महावीर सुमन, हितेश सुमन, लक्की सुमन, रवि सुमन, रामदयाल सुमन, संतोष सुमन, भीमराज सुमन, नीरज चौहान, रामेश्वर सुमन, मुकेश चौहान, यशवंत सुमन, पुनित सुमन, नीरू सुमन, संजय सुमन, नीरज सुमन, खेमराज सुमन, रमेश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...