बारां| राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी महासमिति एवं संघर्ष समिति की बैठक संघ कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें वर्तमान में चल रहे आंदोलन की समीक्षा के साथ ही आंदोलन के आगामी चरणों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन के आगामी चरणों की घोषणा की गई। प्रदेश संयुक्त मंत्री रामप्रसाद नागर ने बताया कि आगामी चरणों में पशु चिकित्साकर्मी मांग पत्र के समर्थन में विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करेंगे। वहीं निशुल्क दवा योजना का बहिष्कार जारी रखेंगे।