पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर शुरू होते ही विरोध कई शिक्षक पहुंचे नहीं, रात को रुकने पर एतराज

ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर शुरू होते ही विरोध कई शिक्षक पहुंचे नहीं, रात को रुकने पर एतराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से सोमवार से जिले के सभी ब्लॉक पर पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। शहर के कोटा रोड उच्च माध्यमिक स्कूल में डीईओ माध्यमिक रामकल्याण मीणा, बीईईओ रामेश्वर नागर, शिविर प्रभारी मैना जैन, डाइट प्राचार्य बिरधीलाल नागर ने शिविर का शुभारंभ किया। इससे पहले सुबह 7 बजे ही शिविर स्थल पर शिक्षकों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 8 बजे से शाम तक जिले में कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को संदर्भ व्यक्ति द्वारा गुणात्मक शिक्षा व शिक्षा में नवाचार को लेकर अलग-अलग कालांश में प्रशिक्षण दिया गया।

कोटा रोड पर आयोजित शिविर स्थल पर पहले दिन ही 9 शिक्षक अनुपस्थित रहे। शिविर प्रभारी गिरीश शर्मा ने बताया कि शिविर के लिए 99 शिक्षकों को आना था, लेकिन दो अलग-अलग कक्षों में चल रहे शिविर स्थल पर एक में 44 व एक में 46 शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर में कुल 90 शिक्षकों ने ही भाग लिया। शिविर प्रभारी मेना जैन ने बताया कि शिविर स्थल पर आने वाले शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर व पंखे लगाने के साथ ही ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी भवानी सिंह ने बताया कि सोमवार से सभी ब्लॉक मेें शिविर शुरू हो गए हैं। सोमवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण में 2 हजार 852 प्रशिक्षण लेंगे। ऐसे में पहले दिन अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक अगले चरणों में प्रशिक्षण ले सकते हैं। शिविर समाप्ति तक एक भी प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने समेत अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

इधर शिक्षक संघ ने शिविर स्थल पर पहुंचकर किया विरोध : भीषण गर्मी के बीच शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर का सोमवार को प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने शिविर स्थल पर जाकर विरोध किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र दाधीच व योगेश शर्मा की अगुवाई में संघ के पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए इसे गैर आवासीय शिविर चलाने की मांग की इसके लिए संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के साथ ही पोस्टकार्ड अभियान चलाकर मुख्यमंत्री को भेजने के लिए कहा गया। संघ का कहना है कि महिला कार्मिकाें को रात के समय में बच्चों की देखरेख का दायित्व भी होता है। ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को भी राहत देना चाहिए।

बारां. उच्च माध्यमिक स्कूल में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित शिक्षक।

भास्कर न्यूज | बारां

किशनगंज में भी विरोध प्रदर्शन

किशनगंज| ब्लॉक में सोमवार से रानीबड़ौद कस्तूरबा आवासीय स्कूल में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर का बीईईओ सराेज दीक्षित ने शुभारंभ किया। इस दौरान गणित व अंग्रेजी को लेकर स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लेकिन पहले ही दिन प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से आवासीय शिविरों को गैर आवासीय समेत अन्य मांगो को लेकर सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष राकेश नागर की अगुवाई में शिविर स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजो अभियान का शुभारंभ भी किया गया। इस दौरान दुर्गेश मीणा, देवकीनंदन शर्मा, विवेक गिरी, महावीरप्रसाद, अनिल मालव, सुरेश कुमार गोठवाल, अंतिमा सिंह आदि मौजूद थे।

किशनगंज. आवासीय प्रशिक्षण शिविर का विरोध करते शिक्षक।

शिक्षकों को दिया ऑनलाइन टेस्ट का प्रशिक्षण

बारां| डिजिटल इंडिया व बालिका प्रोत्साहन प्रोजेक्ट के सहयोग से सोमवार को थामली स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल के व्याख्याता चंद्रशेखर ने कोटा रोड स्थित शारदा बालिका छात्रावास में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण में अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षकों को आॅनलाइन टेस्ट का प्रशिक्षण देकर डेमो टेस्ट कराया। प्रशिक्षण में व्याख्याता चंद्रशेखर ने वेवसाइट व ऐप के माध्यम से बच्चों काे मोबाइल पर आॅनलाइन टेस्ट लेने की जानकारी दी।

कुल 141 संभागी भाग ले रहे है

हरनावादाशाहजी| कस्बे के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में सोमवार को शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन छीपाबडौद बीईईओ प्रेमसिंह मीणा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रतनलाल मेहरा ने की। शिविर प्रभारी रतन सोनी ने बताया कि 21 से 26 मई तक चलने वाले शिविर में कुल 141 संभागी भाग ले रहे हैं। पहले दिन तीन संभागी सूचना के साथ अनुपस्थित रहे। प्रत्येक बैच मे दो ट्रेनर के हिसाब से कुल आठ ट्रेनर लगे हुए हैं। प्रशिक्षण शिविर में जगदीश मीणा व्यवस्थाएं देख रहे हैं। प्रशिक्षण मे प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए कक्षा 1 से 5वीं तक अध्यापन करने वाले शिक्षक ही भाग लेंगे। तीन चरणों में चलने वाले आवासीय शिविर का समापन 9 जून को होगा।

खबरें और भी हैं...