पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब से बिना एनओसी नहीं मिलेगी शिक्षा बोर्ड से डुप्लीकेट मार्कशीट

अब से बिना एनओसी नहीं मिलेगी शिक्षा बोर्ड से डुप्लीकेट मार्कशीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को अब 10वीं व 12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट लेने के लिए संबंधित निजी स्कूल से अनापत्ति प्रमाण पत्र लाना होगा। बोर्ड की ओर से निजी स्कूलों की यह मांग स्वीकार कर ली है। अब उस पर राज्य सरकार की सहमति के लिए भेजी गई है। राजस्थान प्राइवेट एजुकेशन महासंघ के प्रदेश प्रभारी प्रमोद शर्मा व जिलाध्यक्ष राकेश सोनी ने बताया कि निजी स्कूल संचालकों और उच्चाधिकार प्राप्त समिति में उठाए गए इस मुद्दे पर समीक्षा के लिए मंगलवार को जयपुर में मंत्रिमंडलीय समिति इस पर चर्चा करेगी। इस मुद्दे को गत दिनों शहर में हुए महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में भी उठाया गया था। जिसमें कहा गया था कि बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के बकाया फीस वाले छात्र बोर्ड से सीधे मार्कशीट ले लेते हैं। जिससे स्कूल संचालकों को बकाया फीस वसूलने में परेशानी होती है। मार्कशीट जारी करने से पहले निजी स्कूल से एनओसी लेने समेत अन्य मांगों को लेकर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा, महेश व्यास, शक्ति सिंह, हेमेंद्र बारोटिया, संजय शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र मीणा, महेंद्र शर्मा, पदम अग्रवाल, योगेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, इकबाल हुसैन आदि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बोर्ड प्रशासन से मिला था। जिस पर बोर्ड ने सहमति देते हुए स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया था।

खबरें और भी हैं...