पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोपालपुरा डैम की नहराें की राशि बदली एनीकट में गुणवत्ता की हो रही अनदेखी

गोपालपुरा डैम की नहराें की राशि बदली एनीकट में गुणवत्ता की हो रही अनदेखी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| किसान महापंचायत की ओर से सोमवार को कलेक्टर और जल संसाधन विभाग एसई को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में महापंचायत के प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने बताया कि किशनगंज क्षेत्र के गोपालपुरा डेम की स्वीकृत राशि 2 करोड़ 45 की राशि से होने वाले नहर के कार्य की राशि को डायवर्ट कर एनीकट का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें ठेकेदार की ओर से अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की।

किसान महापंचायत के प्रदेश संयोजक सिंह की अगुवाई में सौपे गए ज्ञापन में बताया कि नहर निर्माण के लिए मिली राशि को एनीकट निर्माण के लिए दे दिया है। इसमें ठेकेदार की ओर से विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर गुणवत्ता के साथ अनदेखी की जा रही है। किसान महापंचायत प्रमुख जगदीश सुमन ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा बरूनी एनीकट से निकले लिंक शारण में बनाई गई दीवार की नींव नहीं खोदकर बैंड लेवल से सीमेंट कंक्रीट का दीवार का निर्माण कर दिया मापदंडो के अनुसार लिंक शारण में ईकजाई दीवार नहीं बनाई गई है। जगह-जगह पर टुकड़ों में दीवार बनाने से इसका लाभ क्षेत्र के लोगो को नहीं मिलेगा ओर घटिया कार्य करने से दीवार से भी पानी लीकेज होगा। किसान महापंचायत ने पूरे मामले की जांच कर दोषी संवेदक व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में संभाग संगठन मंत्री बजरंगलाल मीणा, कृष्ण मुरारी नागर, अमिताभ सिंह, छीतर सिंह हाड़ा, हरलाल सुमन, जगदीश शर्मा आदि मौजूद थे।

बारां. जलसंसाधन विभाग के एसई को ज्ञापन देते किसान महापंचायत के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...