पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिकित्सा निदेशक से बोले पीएमओ योजना क्रियान्वयन के लिए स्टाफ कम

चिकित्सा निदेशक से बोले पीएमओ- योजना क्रियान्वयन के लिए स्टाफ कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| चिकित्सा विभाग के निदेशक वीके माथुर ने शनिवार को सुबह बारां पहुंचकर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सबसे पहले नई ओपीडी विंग का अवलोकन कर यहां पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने यहां पर पीपीपी मोड पर संचालित यूनिट के बारे में भी चर्चा कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर ढंग से संचालन के भी निर्देश दिए व एमसीएच यूनिट, पुरानी ओपीडी विंग, सर्जिकल वार्ड समेत अन्य वार्डों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पीएमओ डॉ. एनके मालव से यहां पर स्टाफ को लेकर भी चर्चा की इस पर पीएमओ डॉ. मालव ने कहा कि यहां पर आए दिन सरकार की ओर से नई-नई यूनिट खाेलकर सुविधाओं में विस्तार तो किया जा रहा है, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते लगातार परेशानी हो रही है। ऐसे में अगर नर्सिंग स्टाफ बढ़ जाए तो सभी यूनिट चलाने में चिकित्सकों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। (शेष| 16 पर)

बारां. एनसीडी स्क्रीनिंग एप लॉन्च करते चिकित्सा विभाग के निदेशक वीके माथुर।

खबरें और भी हैं...