पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाइवे की खस्ताहाल सड़क पर 13 जून को होगी जनसुनवाई

हाइवे की खस्ताहाल सड़क पर 13 जून को होगी जनसुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले से गुजर रहे नेशनल हाइवे-27 फोरलेन पर वाहन चालकों व यात्रियाें की समस्याओं को लेकर स्थाई लोक अदालत जन समस्या निवारण में आवेदन दिया गया है।

इस पर स्थाई लोक अदालत ने सुनवाई के लिए 13 जून का समय दिया है। एडवोकेट शैलेष मेहता ने बताया कि अशोक मीणा, राजेश गुप्ता, उमेश शर्मा, ललित नागर ने स्थाई लोक अदालत जन समस्या निवारण में आवेदन दिया है। इसमें बताया गया है कि नेशनल हाइवे-27 पर मवेशियों के विचरण व बैठने से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हाइवे पर सफेद पट्टी, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से चालकों को रात्रि में वाहन चलाते समय परेशानी हो रही है। हाइवे पर डिवाइडर पर लगे पौधे कम हैं और पानी व रखरखाव के अभाव में सूखने लगे हैं, जिससे रात्रि के समय वाहनों हैडलाइट आमने-सामने होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हाइवे पर सीमलिया टोल से लेकर घड़ावली नदी तक सड़क खराब हो रही है। पार्वती नदी के पुराने पुल पर वाहन चालकों को परेशानी होती है। सीमलिया व फतेहपुर में टोल वसूलने के बाद भी यात्री सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। एडवोकेट मेहता ने बताया कि आवेदन पर 13 जून को सुनवाई होगी। इसमें अदालत ने कलेक्टर, एनएचएआई परियोजना अधिकारी और फतेहपुर टोल प्रबंधक को उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।

स्थाई लोक अदालत जन समस्या निवारण में आवेदन दिया, वाहनों की हैडलाइट आमने-सामने होने से दुर्घटना की आशंका

बारां. जिले से गुजर रहा नेशनल हाइवे-27 कई जगह से खस्ताहाल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...