विधानसभा सचिवालय थर्मल प्लांट का करेगी निरीक्षण
बारां| राजस्थान विधानसभा की राजकीय उपक्रम समिति द्वारा 15 से 17 मई तक कोटा, चित्तौड़गढ़ एवं बारां जिले में स्थित विद्युत उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण किया जाएगा। इसी क्रम में समिति द्वारा 17 मई को छबड़ा थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण और उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।