पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूलों का प्रांतीय अधिवेशन आज

निजी स्कूलों का प्रांतीय अधिवेशन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| राजस्थान प्राइवेट एजुकेशन एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन बुधवार को मनाया जाएगा। जिसमें निजी स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश प्रभारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में फीस निर्धारण अधिनियम, आरटीई सहित बोर्ड एवं राज्य सरकार से मान्यता लेने में आ रही दिक्कतों सहित निजी स्कूल अधिनियम पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष राकेश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा, पदम अग्रवाल ने बताया कि संभागियों के आवास एवं भोजन की माकूल व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कैलाश शर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संरक्षक शक्तिसिंह गौड़, कोटा महापौर महेश विजय, कुंजबिहारी गौतम, महेश गुप्ता तथा नगर परिषद सभापति कमल राठौर, उपसभापति गौरव शर्मा होंगे।

खबरें और भी हैं...