पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोर बदमाशों का खौफ, पकड़ना तो दूर...खुद शिकार हो रहे हैं पुलिस वाले

चोर-बदमाशों का खौफ, पकड़ना तो दूर...खुद शिकार हो रहे हैं पुलिस वाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में पिछले दिनों से चोरी की वारदातों को लेकर आमजन में भय व्याप्त है। स्थिति यह है कि लोग रातों को जागकर निगरानी रख रहे हैं। विभिन्न जगह चोरी-डकैती की नीयत से पहुंचे बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। स्थिति यह है कि रात के समय कोई भी अजनबी गुजर रहा है, तो लोग उसे संदेह की नजर से देख रहे हैं। शुक्रवार रात को फूलबड़ौद गांव में ग्रामीणों ने संदिग्ध मानकर एक जीप को आग के हवाले कर दिया।

जिले में बदमाशों की आमदरफ्त होने के साथ चोरी की वारदातें हो रही हैं। लोगों में बदमाशों का इतना खौफ है कि आमजन को रात को जागकर पहरा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने संदिग्ध परिस्थिति में पकड़े बदमाशों को, तो पुलिस के हवाले किया ही है। साथ ही स्थिति यह बन गई है कि ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी अजनबी पहुंचता है, तो लोग उसे संदिग्ध मानकर हमला करने लगे हैं। जिलेभर में फैले भय के वातावरण पर पुलिस रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार रात को भी फूलबड़ौद गांव में संदिग्ध मानकर ग्रामीणों ने एक जीप का पीछा किया, उसमें बैठे लोग भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जीप को आग के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस क्वार्टर से चुराई बाइक, फिर आमजन कैसे सुरक्षित रहे

इन 4 मामलों से समझिए...बदमाशों का हौसला कितना बुलंद

केस-1 17 मई को शहर के गजनपुरा में ग्रामीणों ने चोरी की नीयत से पहुंचे दो जनों को पकड़कर मारपीट कर दी। बाद में कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बारां. हरिपुरा गांव में चोरों के डर से रात में गश्त करते युवक।

हालात ऐसे...हर किसी पर शक की नजर

जिले में स्थिति यह है कि रात के समय पहुंचने वाले हर अजनबी को लोग संदेह की नजर से देख रहे हैं। 4 मई को सदर थानाक्षेत्र के इकलेरा गांव में विमंदित व बोलने में असक्षम व्यक्ति को चोर समझकर ग्रामीणों ने उससे मारपीट कर दी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे थाने पहुंचकर छुड़ाया। वहीं दौलतपुरा गांव में अजनबियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। जिन्हें पुलिस ने पूछताछ में संतुष्ट होने पर छोड़ा था। झालावाड़ रोड पर भी एक वाहन को रोक लिया गया, जिन्हें बाद में पुलिस ने पूछताछ में संतुष्ट होने पर छोड़ा था। ऐसे ही शनिवार को आकोदिया गांव में चार जनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पुलिस ने पूछताछ की, तो शाहाबाद के हथवारी के थे, जो मछली पकड़ने आए थे, पुलिस ने उनको छुड़वाया।

अटरू थाना ड्यूटी ऑफिसर जगराम ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस फैमिली क्वार्टर परिसर से चालक जितेंद्र और कांस्टेबल कौशल की बाइक चोरी हो गई। दोनों ने फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं कराया है। अपने स्तर पर ही बाइक की तलाश कर रहे हैं। इस प्रकार की वारदातों को लेकर आमजन में भय और आक्रोश बना हुआ है।

कई गांवों में रतजगा होने लगा, गांव के लोग खुद कर रहे हैं घरों की सुरक्षा

केस-2 9 मई की रात को शाहाबाद में अज्ञात बदमाश चोरी के इरादे से पहुंचे थे। इस दौरान जाग होने पर उपप्रधान के मकान पर पथराव करते हुए भाग छूटे थे।

प्रबुद्ध लोगों के माध्यम से आमजन से समझाइश की जा रही है

केस-3 नाकोड़ा काॅलोनी में 23 अप्रैल को डकैती के मामले में पुलिस ने आरोपियों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा था। इसमें एक जीप बरामद की थी।

रात के समय गुजरने वाले हर अजनबी को संदेह की नजर से देखने लगे हैं लोग

चोर समझकर ग्रामीणों ने रास्ता रोका जलाई कार, लोगों ने भागकर बचाई जान

कवाई| थाना क्षेत्र के फूलबड़ौदा गांव में ग्रामीणों ने शुक्रवार रात एक कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे कार पूरी तरह जल गई। इस दौरान कार में सवार करीब छह-सात लोग जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भाग निकले। जिन्होंने शनिवार सुबह थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि अशोकनगर निवासी हेमंतराव के हाली की पुत्री कुछ दिनों पहले घर से फरार हो गई थी। जिसे तलाश करने के लिए वह मध्यप्रदेश के ललितपुर जिले के आमुखेड़ा निवासी गोटू अहीर, ललितपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह, जाखरोन निवासी रतिभान एवं चालक अशोकनगर निवासी निजाम पुत्र शहीद खांं के साथ शुक्रवार रात करीब 11 बजे भीलखेड़ा गांव जा रहे थे। जो कोलूखेडा गांव के समीप रास्ता भटक गए। ग्रामीणों से भीलखेड़ा के रास्ते की पूछताछ की तो ग्रामीणों ने इन्हें संदिग्ध समझकर कहासुनी शुरू कर दी। यहां से यह लोग कार को भगाकर फूलबड़ौदा के रास्ते पर ले आए। इस गांव में भी कोलूखेड़ा के ग्रामीणों की सूचना पर रास्ता रोक दिया। आमरास्ते में लोगों को देख कार का चालक कार को फूलबड़ौदा गांव की ओर ले गया। (शेष| 16 पर)

जिले में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही नियमित नाकाबंदी की जा रही है। इसमें अपराधी पकड़ में आ रहे हैं। जिलेभर में सीएलजी सदस्यों व गांव के प्रबुद्ध लोगों के माध्यम से आमजन से समझाइश की जा रही है। पुलिस की ओर से हरसंभव कार्रवाई की जा रही है। -डीडी सिंह, एसपी, बारां

केस-4 8 अप्रैल की रात को बामला में पहुंचे डकैतों ने जाग होने पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने दो जनों को दबोच लिया था। मौके से एक जीप बरामद की गई थी।

खबरें और भी हैं...