बारां| कोतवाली थानाक्षेत्र के कलमंडा गांव में शनिवार को एक जने ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को कलमंडा निवासी गणेश (40) पुत्र करन कमलनाथ ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।