शहर में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए 15 मई तक लिए गए आवेदनों की तस्वीर साफ हो गई है। नगर परिषद में 103 पदों के लिए 1887 बेरोजगारों ने आवेदन किया है।
इसमें खास बात यह है कि बीए, एमए तक के सामान्य वर्ग से जुड़े बेरोजगारों ने भी इसमें आवेदन किया है। अब एक माह तक नगर परिषद की ओर से इन आवेदन फाॅर्मों को जांचा जाएगा। उसके बाद उच्च निर्देशों पर लॉटरी सिस्टम से सफाईकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसी के साथ नगर परिषद में सफाई कर्मियों की लंबे समय से चल रही कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। विदित रहे कि करीब सवा लाख की आबादी वाली नगर परिषद में सफाई कर्मियों की कमी बनी हुई है। इसको लेकर 2013 में चुनावों के दौरान सफाई कर्मियों की भर्ती करने का आश्वासन दिया था। इस पर सभापति लक्ष्मी जैन भी लंबे समय से इस भर्ती को लेकर प्रयासरत थी। आखिरकार नए साल में सरकार ने जिले में नगर परिषद समेत चारों पालिका में सफाई कर्मियों की भर्ती करने की स्वीकृति दी। इसके बाद गत दिनों से 15 मई तक सफाईकर्मियों के पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इस तिथि में बारां नगर परिषद में 1436 बेरोजगारों ने आवेदन किए हैं। अब इनका चयन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान एससी के 1859, एसटी के 9, ओबीसी के 9 व सामान्य वर्ग के 9 लोगों ने सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होते हुए आवेदन किया है।
बेरोजगारी की मार
नगर परिषद में 103 सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए 1887 लोगों ने किया आवेदन, एक माह तक जांचे जाएंगे आवेदन पत्र
निकाली जाएगी लॉटरी : नगर परिषद आयुक्त जनक सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इसमें एमए तक के बेरोजगारों ने सफाईकर्मियों की नौकरी के लिए आवेदन किया है। एक माह तक इन आवेदन फाॅर्मों को जांचने का समय है। उसके बाद विभाग से लॉटरी की तिथि लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में लॉटरी निकालकर सफाईकर्मियों की भर्ती की जाएगी।
जल्द ही पूरी कर ली जाएगी भर्ती प्रक्रिया
सभापति कमल राठौर ने बताया कि सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की दिशा में कार्य करते हुए सफाई कर्मियों की भर्ती निकाली है। इसके तहत आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जुलाई में सफाईकर्मियों की भर्ती पूरी कर ली जाएगी। 25 व 26 को लॉटरी निकाली जाएगी, इसके लिए अभी जांच चल रही है। उसके बाद परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और बेहतर हाेगी।
अभी 268 स्थायी सफाईकर्मी
नगर परिषद क्षेत्र में अभी 268 स्थायी सफाई कर्मचारी है। जबकि जरूरत 600 की है। अब ऐसे में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बारिश के पहले नालों की सफाई के लिए अलग से शहर में ठेके पर 100 जनों को लिया जाएगा। नियमानुसार एक हजार की आबादी पर चार सफाईकर्मियों की जरूरत होती है। इस भर्ती के बाद भी करीब ढा़ई सौ की संख्या तो सफाईकर्मियों की नहीं हो पाएगी, लेकिन काफी हद तक कमी पूरी हो जाएगी। घर से कचरा संग्रहण वाहन 14, दो ट्रैक्टर, दो डंपर, दो जेसीबी, एक नाला सफाई वाहन, एक रोड स्वीपर वाहन है। इनके माध्यम से कर्मचारी सफाई व्यवस्था पुख्ता रखते हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को नौ जोन में बांट रखा है।