पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैस सिलेंडर फटा, आग से जला सामान

गैस सिलेंडर फटा, आग से जला सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवार के घर पर नहीं होने से बड़ा हादसा टला

बोहत-बारां| कस्बे की बैरवा बस्ती में शनिवार सुबह 11 बजे करीब एक घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इससे घर के ऊपर लगे सीमेंट के चद्दर टूट गए और गृहस्थी का सामान जल गया। परिवार के लोग बाहर होने से बड़ा हादसा टल गया। आर्थिक हानि इतनी हुई है कि गरीब की रोटी का जुगाड़ भी खत्म हो गया।

बैरवा बस्ती निवासी मंजूबाई प|ी धनराज बैरवा ने बताया कि सुबह के समय वह मोहल्ले में लगे हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। जब वापस लौटी, तो गैस सिलेंडर में आग लगी मिली। कुछ समझ पाती उससे पहले ही गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे पूरा घर आग की चपेट में आ गया। (शेष| 16 पर)

खबरें और भी हैं...