पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहीं सुधरे हालात: कहीं लाइन से पानी की बर्बादी, कहीं लगी लंबी कतार

नहीं सुधरे हालात: कहीं लाइन से पानी की बर्बादी, कहीं लगी लंबी कतार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां | भीषण गर्मी के बीच शहर की कई कॉलोनियों के लोगो को पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। विभाग की ओर से टैंकर के माध्यम से सप्लाई कर राहत दी जा रही है। जलदाय विभाग की अनदेखी के चलते शहर में भी राइजिंग लाइन से हजारों लीटर पानी रोज व्यर्थ बह रहा है। शहर के गजनपुरा, खाती कॉलानी, दुर्जनपुरा, नीलकंठ कॉलाेनी बाबजी नगर समेत अन्य कॉलोनी में राइजिंग लाइन का पानी नहीं पहुुंचने से भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

गंभीर समस्या

फोरेस्ट नाले की पुलिया के पास लाइन से बह रहा हजारों लीटर पानी, गजनपुरा-बाबजी नगर सहित कई मोहल्लों में जल संकट

बारां. पुलिया के पास राइजिंग लाइन से बहता पानी।

बारां. समीपवर्ती गजनुपरा में पेयजल संकट के चलते टैंकर से पानी भरते ग्रामीण।

ये बोले जिम्मेदार

पुलिया के पास से निकल रही लाइन के आस-पास के लाेगों द्वारा पानी भरने के लिए वाॅल्व को खोल दिया जाता है। इसके बाद उसे फिर से नहीं लगाने से पानी व्यर्थ बह जाता है। अगर पानी व्यर्थ बह रहा है तो उसे रोका जाएगा ताकि गर्मी के मौसम में जरुरतमंदो को पीन के लिए पानी मिल सके। - हजारीलाल मीणा, एक्सईएन, पीएचईडी, बारां

खबरें और भी हैं...