पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तारीख बढ़ने पर भी लहसुन की खरीद नहीं, किसान काट रहे चक्कर

तारीख बढ़ने पर भी लहसुन की खरीद नहीं, किसान काट रहे चक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां | जिले में बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत तीन दिन पहले सरकार की ओर से लहसुन की खरीद की सीमा को बढ़ाकर 18 मई से 31 मई तक कर दिया है। लेकिन खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते सोमवार को भी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में भारी रोष देखा गया। राज्य सरकार की ओर से 18 मई शाम को ही तिथि बढ़ा दी गई थी। इसके बाद शनिवार को ही जिले के दूर-दराज के गांवो से किसान लहसुन लेकर खरीद केंद्र पर आ गए। शनिवार को किस्म निरीक्षक के नहीं आने से किसानों को सोमवार को खरीद के लिए केंद्र पर बुलाया गया। इसके बाद सोमवार को बड़ी संख्या में किसान लहसुन की खरीद के लिए सोमवार को सुबह ही खरीद केंद्र पर पहुुुंच गए, लेकिन दाेपहर 1 बजे तक भी खरीद केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा।

बारां. खरीद केंद्र पर सोमवार को जिंस लेकर आए किसान।

खरीद के नाम पर दिखावा कर रही सरकार: सोमवार को जिले के अलग-अलग स्थानों से खरीद केंद्र पर लहसुन लेकर आए किसानों का कहना था कि सरकार ने खरीद की तिथि तो बढ़ा दी, लेकिन किसान तिथि बढ़ने के बाद तीन दिन से लहसुन की तुलाई को लेकर केंद्रो पर भटक रहे हैं। मोतीपुरा निवासी जगदीश मीणा, लक्ष्मीपुरा निवासी कुलदीप नागर, जलवाड़ा निवासी तेजपाल नागर, किसान संघ के जिलामंत्री लक्ष्मीनारायण नागर ने सरकार पर आरोप लगाए।

पहली बार एक दिन में 154 किसानों का चना आया : दो दिन के अवकाश के बाद सब्जी मंडी में चल रहे चना व सरसों के खरीद केंद्र पर सोमवार को पहली बार सूची में 154 किसानों के मैसेज आने के बाद बढ़ी संख्या में किसान चना व सरसों लेकर खरीद केंद्र पर पहुंचे। इसके चलते सेंपल लेने व उसके बाद उसे पास करने में ही व्यवस्थापकों के पसीने छूट गए। इसके बाद तुलाई को लेकर व्यवस्थापक को कांटो की संख्या बढ़ानी पड़ी। व्यवस्थापक भीमराज राठौर ने बताया कि पहली बार बढ़ी संख्या में चना व सरसों के किसान आने से सोमवार को कांटो की संख्या बढ़ाई गई। ताकि सभी किसानों की समय पर तुलाई हो सके।

लहसुन खरीद की तिथि 18 मई अंतिम होने से किस्म निरीक्षण स्टार एग्रीवों का भी करार समाप्त होने से किस्म निरीक्षक दो दिन से नहीं आ रहे है। अब आगे खरीद के लिए किस्म निरीक्षक की व्यवस्था उच्च स्तर से की जा रही है। किस्म निरीक्षक के आने के बाद तुलाई शुरू कर दी जाएगी। लहसुन का उठाव नहीं होने से खरीद को लेकर परेशानी है। सोमित्र मंगल, प्रबंधक क्रय-विक्रय समिति बारां

खबरें और भी हैं...