जिले के परानियां निवासी युवक 22 दिन से भीषण गर्मी में लापता प|ी की तलाश में भटक रहा है। पीड़ित ने सोमवार को कोटा आईजी को ज्ञापन देकर प|ी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
आईजी को दिए ज्ञापन में परानियां निवासी रणजीत जोशी ने बताया कि उसकी प|ी रेखा को झालावाड़ निवासी जमनालाल जोशी 29 अप्रैल को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उस समय फरियादी जोधपुर में टेंट लगाने की मजदूरी करने गया था। पड़ौसियों ने मामले की सूचना दी। गांव पहुंचने पर घर पर ताला लगा मिला। इस मामले में भंवरगढ़ थाने में रिपोर्ट देने पर पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में खुद की प|ी की तलाश के लिए भटक रहा है। 10 मई को रेखा को झालावाड़ में आरोपी के साथ देखा। इसकी सूचना भंवरगढ़ व झालावाड़ पुलिस को देने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। युवक ने उसकी प|ी को बरामद कर सुपुर्द करने की मांग की है।